फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Beast Trailer Released: Thalapathy Vijay and Pooja Hegde Starrer beast Trailer Is Out Film Will Be Release On 13 April

Beast Trailer Release: थलापति विजय की बीस्ट का दमदार ट्रेलर रिलीज, रॉ एजेंट बन दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आए एक्टर

Sat, 02 Apr 2022 06:38 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 02 Apr 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
सार
थलापति विजय और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म बीस्ट का ट्रेलर शनिवार शाम रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार, अभिनेता थलापति विजय और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। 
 
loader
Beast Trailer Released: Thalapathy Vijay and Pooja Hegde Starrer beast Trailer Is Out Film Will Be Release On 13 April
जोसेफ विजय की फिल्म बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित थलापति विजय और पूजा हेगड़े की फिल्म बीस्ट का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के साथ- साथ अब फैंस इसके ट्रेलर का भी इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब दर्शकों का यह इंतजार आज खत्म हो चुका है। थलापति विजय और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म बीस्ट का ट्रेलर शनिवार शाम रिलीज कर दिया गया है। 

फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार, अभिनेता थलापति विजय और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। सामने एक फिल्म के ट्रेलर में फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार नजर आए थलापति विजय दमदार एक्शन सीन्स करते दिखाई दिए। 

ट्रेलर की शुरुआत एक धमकी भरे फोन कॉल से होती है, जिसमें बताया जाता है कि चेन्नई के एक मॉल को आतंकवादियों ने हाइजैक कर लिया है। इसके बाद ट्रेलर में एंट्री होती है फिल्म में एक स्पाई का किरदार निभाने वाले विजयवीरा राघवन यानी थलापति विजय की, जो आतंकवादियों की कैद में मौजूद लोगों की मदद करते नजर आए। हालांकि, पूरे ट्रेलर में बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े की छोटी सी झलक ही देखने को मिली, जो हिन्दी पट्टी के दर्शकों थोड़ा नाखुश कर सकता है।


फिल्म की कहानी की बात करें तो बीस्ट में थलापति, विजयवीरा राघवन नामक एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म नेल्सन की पिछली फिल्मों से अलग एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होगी। इसमें तीन गाने होंगे, जिनमें से दो गाने अरबी कुथु और जॉली ओ जिमखाना रिलीज हो चुके हैं। वहीं तीसरा गाना कहानी का हिस्सा होगा। यह फिल्म 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित, बीस्ट एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में थलापति विजय, पूजा हेगड़े और सेल्वाराघवन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि शाइन टॉम चाको, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले और जॉन विजय सहायक भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed