War 2: टाइगर 3 की रिलीज से पहले वॉर 2 पर आया बड़ा अपडेट, जानकर जूनियर एटीआर के फैंस हो जाएंगे खुश
जूनियर एनटीआर जनवरी में अपनी भूमिका की शूटिंग शुरू करेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि जूनियर एनटीआर देवारा भाग एक को पूरा करने के बाद फिल्म की शूटिंग का हिस्सा बनेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बताया जा रहा है कि जूनियर एनटीआर जनवरी में अपनी भूमिका की शूटिंग शुरू करेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि जूनियर एनटीआर देवारा भाग एक को पूरा करने के बाद फिल्म की शूटिंग का हिस्सा बनेंगे। इस रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि फिल्म में अभिनेता अपने एक्शन सीन खुद ही करेंगे और इसके लिए किसी भी बॉडी डबल की मदद नहीं लेंगे। इससे पहले आरआरआर के लिए भी वह ऐसा कर चुके हैं। फिलहाल अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म देवरा को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
गौरतलब है कि वॉर 2 वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी किस्त है, जिसमें एक था टाइगर (2012), टाइगर जिंदा है (2017), वॉर (2019), पठान (2022) और आगामी टाइगर 3 (2023) जैसी पिछली फिल्में शामिल हैं। यह फिल्म टाइगर 3 की कहानी को जारी रखेगी और अंततः टाइगर बनाम पठान फिल्म में सलमान खान और शाहरुख खान के बीच बहुप्रतीक्षित टकराव की ओर ले जाएगी। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ अभिनीत वॉर, 2019 में रिलीज हुई और भारत में उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया।
Tiger 3: सलमान खान की फिल्म से पहले दिवाली पर रिलीज हुईं ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, ताबड़तोड़ कमाई कर किया राज