Sikandar: ‘सिकंदर’ से पहले साउथ डायरेक्टर्स संग सलमान ने किया काम, जानिए क्या रहा बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का हाल
ईद के खास मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दक्षिण भारतीय निर्देशक ए आर मुरुगदास ने निर्देशित किया है। ‘सिकंदर’ से पहले भी सलमान खान ने कई साउथ फिल्म डायरेक्टर्स के साथ काम किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण भारतीय निर्देशक ए आर मुरुगदास निर्देशित फिल्म ‘सिकंदर’ में सलमान को जबरदस्त एक्शन करते देख दर्शक खुश हो गए हैं। साथ ही फिल्म का ड्रामा, इमोशन भी सलमान के फैंस को भाया है। फिल्म ‘सिकंदर’ से पहले भी कई दक्षिण भारतीय निर्देशकों संग सलमान ने काम किया है। जानिए, उन फिल्मों के बारे में? और बॉक्स ऑफिस पर उन्हें क्या प्रतिक्रिया मिली थी?
वांटेड
साल 2009 में सलमान खान ने प्रभुदेवा निर्देशित फिल्म ‘वांटेड’ में अभिनय किया। यह एक्शन, थ्रिलर फिल्म दक्षिण भारतीय फिल्म ‘पोकीरी’ की रीमेक थी। फिल्म ‘वांटेड’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने भारत में लगभग 60.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म में सलमान की हीरोइन के तौर पर आयशा टाकिया नजर आईं। वहीं विलेन के रोल में साउथ फिल्मों के एक्टर प्रकाश राज नजर आए।
बॉडीगार्ड
सलमान खान और करीना कपूर के अभिनय से सजी फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ साल 2011 में रिलीज हुई। इस रोमांटिक-एक्शन फिल्म में राज बब्बर, हेजल कीज, आदित्य पंचोली जैसे कलाकार भी नजर आए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल का बिजनेस किया। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉडीगार्ड’ 189 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही। इस फिल्म को मलयालम फिल्म निर्देशक सिद्दीकी ने निर्देशित किया था।
दबंग 3
सलमान खान की ‘दबंग’ सीरीज की तीसरी किश्त को प्रभुदेवा ने निर्देशित किया। साल 2019 में रिलीज हुई इस एक्शन, कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया था। फिल्म का बजट 90 करोड़ रुपये बताया जाता है, वहीं बॉक्स ऑफिस पर इसने 178 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और साउथ एक्टर किच्चा सुदीप भी नजर आए।
राधे
सलमान खान की सबसे खराब और फ्लॉप फिल्मों में ‘राधे’ का नाम शामिल है। साल 2021 में रिलीज हुई इस एक्शन कॉमेडी फिल्म को प्रभुदेवा ने ही निर्देशित किया था। सलमान की ‘राधे’ कोरियन फिल्म ‘आउटलॉ’ की रीमेक थी। वैसे फिल्म को मई 2020 में रिलीज होना था, लेकिन कोविड के कारण ऐसा संभव ना हो सकता। एक साल बाद जब फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों ने इसे नकार दिया था।
हम तुम्हारे हैं सनम
शाहरुख खान और सलमान खान को किसी फिल्म में एक साथ देखना दर्शकों के लिए बेहतरीन अनुभव होता है। ‘करण अर्जुन’ के अलावा दोनों कलाकार रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ में साथ दिखे थे। इसमें हीरोइन के तौर पर माधुरी दीक्षित थीं और कैमियो रोल में ऐश्वर्या राय नजर आईं। इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कलेक्शन नहीं किया। 12 करोड़ के बजट में बनीं इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 18.70 करोड़ रुपये ही कमाए। ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ को के.एस अधियमन ने निर्देशित किया है। वह तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में कई फिल्में बना चुके हैं।
ये फिल्में भी चर्चा में रहीं
लव: सलमान खान की फिल्म ‘लव(1991)’ को भी दक्षिण भारतीय निर्देशक सुरेश कृष्णा ने निर्देशित किया। इस रोमांटिक फिल्म में सलमान की हीरोइन रेवती थीं। ‘लव’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया।
जागृति: साल 1992 में रिलीज हुई एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जागृति’ को निर्देशक सुरेश कृष्णा ने निर्देशित किया था। फिल्म में करिश्मा कपूर हीरोइन के रोल में दिखीं।
बंधन: सलमान खान की फिल्म ‘बंधन’ भाई-बहन के रिश्ते के ईद- गिर्द बुनी गई कहानी थी। फिल्म में जैकी श्रॉफ, रंभा, अश्विनी भावे जैसे कलाकार भी नजर आए। फिल्म को के.मुरली मोहन राव ने निर्देशित किया।
क्यों कि: निर्देशक प्रियदर्शन ने साल 2005 में सलमान खान के साथ रोमांटिक, ड्रामा फिल्म ‘क्यों कि’ बनाई। फिल्म प्रियदर्शन की ही साउथ फिल्म का रीमेक थी। फिल्म में करीना कपूर, रीमी सेन ने भी अहम किरदार निभाए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकी।
शादी करके फंस गया यार: शादी करके फंस गया यार को के. एस अधियमन ने निर्देशित किया। सलमान के साथ इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में शिल्पा शेट्टी ने अभिनय किया था। फिल्म की कहानी पति-पत्नी के रिश्ते पर आधारित थी।
फिर मिलेंगे: अभिनेत्री से निर्देशक बनीं रेवती ने फिल्म ‘फिर मिलेंगे (2004)’ बनाई। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, सलमाल खान और अभिषेक बच्चन नजर आए। फिल्म में सलमान खान ने एक एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति का रोल किया। फिल्म का मकसद एचआईवी को लेकर अवेयरनेस फैलाना रहा।