भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव और उर्फ निरहुआ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। यही वजह है कि दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाते हैं। एक बार फिर निरहुआ, आम्रपली दुबे और नीलम गिरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
BHOJPURI: इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग रोमांस कर रहे थे निरहुआ, आम्रपाली दुबे ने रंगे हाथों पकड़ा और फिर...
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव और उर्फ निरहुआ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। यही वजह है कि दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाते हैं। एक बार फिर निरहुआ, आम्रपली दुबे और नीलम गिरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निरहुआ के साथ आम्रपाली और नीलम गिरी लड़ती नजर आ रही हैं। वीडियो में निरहुआ नीलम गिरी के साथ रोमांस कर रहे हैं। तभी आम्रपाली वहां आ जाती हैं और गुस्सा हो जाते हैं। निरहुआ दोनों अभिनेत्री के बीच में फंस जाते हैं। रील में तीनों ने अच्छी एक्टिंग की है। निरहुआ के संग आम्रपाली का ये वीडियो भोजपुरी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। आम्रपाली के वीडियो शेयर करने के बाद ही वीडियो को कई हजार लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ आने वाली फिल्म 'आई मिलन की रात' में साथ नजर आएंगे। दोनों फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे।
इससे पहले भी इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक्ट्रेस आम्रपाली ने सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड को फॉलो करती नजर आईं थीं। इस वीडियो में अभिनेत्री जामुनी रंग की साड़ी पहने सोशल मीडिया ट्रेंड कच्चा बादाम पर थिरकती नजर आ रही हैं। दरअसल इन दिनों इंटरनेट पर यह गाना काफी ट्रेंड में है। आम लोगों से लेकर कई बड़े-बड़े सेलेब्स तक इस बंगाली गाने पर अपनी वीडियो बना कर शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में अब आम्रपाली इस ट्रेंड में शामिल हो गई हैं।
हाल ही में दिनेश लाल उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म का नया गाना 'मेरे महबूब' रिलीज हुआ है। गाने में दोनों रोमांटिक अवतार में हैं। गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ये गाना फिल्म 'हम हैं दूल्हा हिंदूस्तानी' का है। जिसमें निरहुआ की सादगी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।