फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhola star Ajay Devgn will be the part of Indra Kumar film Dhamaal 4 as per media reports

Dhamaal 4: अजय देवगन 'धमाल' मचाने को तैयार! फिल्म के सीक्वल में आएंगे नजर

Fri, 14 Apr 2023 02:04 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 14 Apr 2023 02:04 PM IST
सार

अब अजय के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। ऐसी खबर आ रही है कि यश राज बैनर की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘धमाल 4’ में अजय देवगन मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Bhola star Ajay Devgn will be the part of Indra Kumar film Dhamaal 4 as per media reports
अजय देवगन - फोटो : social media

विस्तार

अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म ‘भोला’ के लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। अजय की फिल्म दृश्यम की तरह भोला दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हुई। हालांकि, फैंस के बीच अजय का स्टारडम बरकरार है। अब अजय के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। ऐसी खबर आ रही है कि यश राज बैनर की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘धमाल 4’ में अजय देवगन मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

विज्ञापन

अजय देवगन करेंगे धमाल 4?

 फिल्म 'धमाल' के तीन पार्ट आ चुके हैं और अब चौथे पार्ट को बनाने की प्लानिंग चल रही है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि डायरेक्टर इंद्र कुमार की फिल्म 'धमाल 4' को बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन  के साथ बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।यह भी बताया जा रहा है कि इस फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। गौरतलब है कि इस फ्रेंचाइजी की तीन फिल्में 'धमाल', 'डबल धमाल' और 'टोटल धमाल' रिलीज हो चुकी हैं। 

Rakhi Sawant: 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- पहले गालियां फिर तालियां...

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही शुरू होगी शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक इंद्र कुमार को ‘धमाल 4’ का आइडिया मिल गया है और वह अजय देवगन को लेना चाहते हैं। वह और उनकी टीम वर्तमान में स्क्रिप्ट को पूरी करने में लगी हुई है ताकि वह और उनकी टीम अजय देवगन को एक फाइनल स्क्रिप्ट सुना सकें और उनके साथ डेट्स को ब्लॉक कर सकें। अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में फ्लोर पर आ जाएगी।

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन की 'जोगीरा सारा रारा' का पोस्टर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन

अजय और इंद्र कुमार की साथ में चौथी फिल्म

आपको बता दें कि फिल्म ईशा, मस्ती, टोटल धमाल और थैंक गॉड के बाद यह अजय देवगन और इंद्र कुमार की साथ में चौथी फिल्म होगी। बता दें कि कि फिल्म 'टोटल धमाल' के बाद अजय देवगन को फिल्म 'धमाल 4' में लेने से फैंस काफी उत्सुक हैं। फिल्म 'धमाल' साल 2007 में, फिल्म 'डबल धमाल' साल 2011 में और फिल्म 'टोटल धमाल' साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'धमाल' फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed