सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhumi Pednekar angry on grandfather who assault 9 year old girl gives reaction on up case

नौ साल की बच्ची के साथ नाना ने की घिनौनी हरकत, भूमि पेडनेकर हुईं हैरान; बलिया दुष्कर्म मामले पर सुनाई खरी-खरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 27 May 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने हाल ही में दुष्कर्म और यौन शोषण के मामले पर अपनी राय रखी है। उन्होंने युवाओं को भी लताड़ लगाई है। आइए जानते हैं उनकी पोस्ट में क्या है?

Bhumi Pednekar angry on grandfather who assault 9 year old girl gives reaction on up case
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अक्सर समाज के ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। ऐसा लगता है कि भूमि ने इन दिनों महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर एक मुहिम चलाई है। उन्होंने हाल ही में एक 50 साल के शख्स की तरफ से अपनी नौ साल की नातिन का यौन शोषण किए जाने के मामले में प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos


भूमि ने नातिन के साथ शोषण पर रखी राय
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भूमि ने लिखा कि 'एक 50 साल के शख्स ने अपनी नौ साल की नातिन के साथ दुष्कर्म करने को कोशिश की। उसे उसके पड़ोसियों ने रोका। हैरत की बात है कि यह लड़की उसकी बेटी की बेटी थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले पर भड़कीं भूमि
इससे पहले भूमि पेडनेकर ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक 9 साल की दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले पर प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री ने बच्चों के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा 'प्लीज पढ़ें! एक 9 साल की बच्ची का 11 और 12 साल के दो लड़कों ने यौन शोषण किया। यह सब क्या बकवास चल रही है! हम अपने बच्चों के साथ जो कर रहे हैं, उसे देखकर हम न तो चिंतित हैं और न ही शर्मिंदा। मेरे हिसाब से, वह छोटी बच्ची और वे लड़के, दोनों ही एक टूटे हुए समाज के शिकार हैं।'

पुलिस कर रही कार्रवाई
अभिनेत्री ने जो दो मामलों के बारे में बात की है उस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। 
सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बोलने के लिए जानी जाने वाली भूमि अक्सर सोशल मीडिया का इस्तेमाल महिलाओं की सुरक्षा, समाज और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर अपनी राय साझा करने के लिए करती हैं। 

भूमि ने युवाओं को लताड़ा था
इससे पहले अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कुछ युवा पोस्टर में बनी एक महिला के साथ घिनौनी हरकत कर रहे थे। इस पर अभिनेत्री ने कहा था 'यह हैं हमारे युवाओं की मानसिकता। ये वही लोग हैं जो आगे चलकर बच्चों और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करेंगे। हम एक महामारी के दौर से गुजर रहे हैं। सिर्फ बातें करना और शर्मिंदगी जाहिर करना काफी नहीं है। सख्त कानून की जरूरत है।'

विज्ञापन

भूमि पेडनेकर का वर्कफ्रंट
भूमि पेडनेकर को आखिरी बार सीरीज 'दलदल' में देखा गया था। यह सीरीज 'भिंडी बाजार' किताब पर आधारित है। इसमें उन्होंने डीसीपी रीता फरेरा का किरदार निभाया है। इसमें समारा तिजोरी और आदित्य रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज 30 जनवरी को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed