क्या इंडियन आइडल 16 से निकाले गए विशाल ददलानी? वीडियो पोस्ट कर सिंगर ने बताया सच; जानें क्या है मामला
Singer Vishal Dadlani On Indian Idol: सिंगर और कंपोजर विशाल ददलानी ने हाल ही में नीट-यूजी परीक्षा पर प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद से ही चर्चा है कि सिंगर को इंडियन आइडल 16 से निकाल दिया गया है। अब इन खबरों पर सिंगर ने खुद एक वीडियो साझा करते हुए सफाई दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विशाल ने सोशल मीडिया पर दी सफाई
सिंगर ने मंगलवार को एक और वीडियो जारी कर इन अटकलों का खंडन किया। वीडियो में विशाल इंडियन आइडल के सेट पर ही बैठे नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'याद रखें, ऑनलाइन जो कुछ भी देखें उस पर भरोसा न करें। बहुत सारा हेरफेर चल रहा है। सच के लिए लड़ते रहें और जो कहना जरूरी है, कहते रहें!'
विज्ञापन
विशाल का यह वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है। कई यूजर्स उनका समर्थन कर रहे हैं। कुछ उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ कर रहे हैं। कुछ ने यह कहकर भी विशाल का सपोर्ट किया कि जब भी कोई सेलिब्रिटी किसी राजनीतिक मुद्दे पर बोलता है, तो लोग उसे टारेगट करने लगते हैं।
पोस्ट के जरिए जताया था विरोध
बता दें, बीते दिनों विशाल ददलानी ने नीट यूजी परीक्षा लीक विवाद में अपना विरोध जताया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, 'अनपढ़ और अज्ञान लोगों को सत्ता में मत बैठाइए।’ साथ ही उन्होंने जिम्मेदारों पर कड़े बयान दिए और लोगों से अपील की थी कि वो अपना वोट सोच समझकर दें।'
बता दें कि विशाल ददलानी भले ही जाने-माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं पर वे आए दिन समाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते हैं। विशाल ट्रोलिंग की परवाह किए बिना जाे गलत हो रहा है उस पर विचार जरूर व्यक्त करते हैं।