सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhumi Pednekar opens up on weight loss journey and a move to prioritise health

भूमि पेडनेकर ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में किया खुलासा, बोलीं- 'फिल्म भूमिकाओं से ज्यादा स्वास्थ्य को...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 31 Mar 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
सार

Bhumi Pednekar On Weight Loss Journey: भूमि पेडनेकर दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में खुलकर बात की।

Bhumi Pednekar opens up on weight loss journey and a move to prioritise health
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'दलदल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में भूमि ने अपने फिल्मी सफर को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान भूमि पेडनेकर ने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में भी कई बाते बताईं।
Trending Videos

फिल्मी करियर को लेकर कही यह बात
हाल ही में दिल्ली में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भूमि पेडनेकर ने भी शिरकत की। इस दौरान भूमि ने कहा कि उन्हें हमेशा सही बने रहने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। बस अपने हुनर पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'किसी का भी महत्व बहुत जल्दी खत्म हो जाता है। इसलिए बेहतर है कि आप अपनी असली प्रतिभा को पहचानें और लगातार अभ्यास करते रहें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि ने वेट लॉस जर्नी के बारे में की बात
भूमि अपने वजन के उतार-चढ़ाव को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कई साल से उनका वजन कभी बढ़ता था तो कभी घटता था। अब थोड़ा वजन कम हो गया है। उन्होंने कहा, 'उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं के शरीर में वजन बढ़ने-घटने की क्षमता कम हो जाती है। इसलिए अब मैं स्वास्थ्य को ज्यादा महत्व देती हूं, न कि सिर्फ दिखावे को।'

भूमि का करियर
2025 में भूमि ने फिल्म ‘मेरे पति की बीवी’ में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के साथ काम किया। इसके अलावा उन्होंने नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द रॉयल्स’ में भी अभिनय किया। अब 2026 में उन्होंने अमेजन प्राइम की फिल्म ‘दलदल’ में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई। फैंस भूमि की सीरीज ‘द रॉयल्स 2’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें: नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर को किया याद, 'झूठा कहीं का' की रिलीज के पूरे हुए 47 साल; शेयर की खास तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed