सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Bhooth Bangla Release Postpone Because Of Dhurandhar 2 BookMyShow Change It 17th April Here Truth

क्या बदल गई ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट? अब 10 अप्रैल को नहीं आएगी फिल्म? फैंस हुए कन्फ्यूज; जानें क्या है सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 31 Mar 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

Bhooth Bangla Release Confusion: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ कब रिलीज हो रही है? फैंस के बीच अब ये एक बड़ा सवाल बन गया है। क्या आगे बढ़ गई फिल्म की रिलीज और क्यों हुआ ये पूरा कन्फ्यूजन? यहां जानिए आखिर कब रिलीज होगी फिल्म…

Akshay Kumar Bhooth Bangla Release Postpone Because Of Dhurandhar 2 BookMyShow Change It 17th April Here Truth
भूत बंगला की रिलीज डेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं किया है। लेकिन फिल्म को लेकर लोगों में बज बना हुआ है। मगर अब फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस में कन्फ्यूजन पैदा हो गया है। कन्फ्यूजन इस बात का है कि ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है या 17 अप्रैल को? आखिर क्यों दर्शकों को हुआ ये कन्फ्यूजन और क्या ‘धुरंधर 2’ की लगातार बढ़ती कमाई को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म को एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया है? 

Trending Videos

क्या अब 10 अप्रैल को नहीं रिलीज होगी ‘भूत बंगला’?
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। लेकिन बुक माय शो ऐप पर फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल दिखाने लगी, जिसके बाद फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर कन्फ्यूज हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद ऐसी खबरें चलने लगीं कि मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की धूम को देखते हुए फिल्म की रिलीज को एक हफ्ते आगे बढ़ा दिया है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की रिलीज में देरी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

मेकर्स ने नहीं की घोषणा, फैंस हुए कन्फ्यूज
हालांकि, अभी तक ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। मेकर्स ने बीते सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है, इसमें भी उन्होंने फिल्म की रिलीज तिथि 10 अप्रैल, 2026 ही बताई है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)




इसके बाद अब फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर कन्फ्यूज हैं और मेकर्स से फिल्म की सही रिलीज डेट बताने की मांग कर रहे हैं। 

 

बुक माय शो पर फिर बदली तारीख
हालांकि, बाद में बुक माय शो पर फिल्म की रिलीज डेट में फिर बदलाव देखने को मिला। पहले 17 अप्रैल दिखाने के बाद अब बुक माय शो पर ‘भूत बंगला’ की रिलीज तारीख 10 अप्रैल दिखाई दे रही है।



इसके बाद अब यूजर्स समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या ये सिर्फ बुक माय शो की गलती की वजह से ऐसा हुआ था या इसके पीछे क्या कारण है। फिलहाल तो फैंस को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। ताकि उन्हें रिलीज डेट के बारे में पुष्टि हो सके।

Akshay Kumar Bhooth Bangla Release Postpone Because Of Dhurandhar 2 BookMyShow Change It 17th April Here Truth
फिल्म 'भूत बंगला' - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
फैंस को है ‘भूत बंगला’ का इंतजार
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और दिवंगत अभिनेता असरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म से अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed