सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhumi Pednekar Wants To Work With Aditya Dhar And Is A Big Fan Of Ranveer Singh

आदित्य धर के साथ काम करना चाहती हैं भूमि पेडनेकर, इस एक्टर की हैं बड़ी फैन; कहा- ‘उन्हें देखकर ऑब्सेस्ड हो गई’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 14 Mar 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
सार

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में लीड रोल में रणवीर सिंह नजर आए थे और यह 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी गई। अब कुछ ही महीनों बाद इसका सीक्वल ‘धुरंधर- द रिवेंज’ 2026 की बड़ी रिलीज में गिना जा रहा है। 

Bhumi Pednekar Wants To Work With Aditya Dhar And Is A Big Fan Of Ranveer Singh
भूमि पेडनेकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

धुरंधर के पहले पार्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और फिल्म देखने के बाद लोग इसके अगले पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं, कई सेलेब्स ने भी इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर की तारीफ की। अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का नाम भी जुड़ गया है।

Trending Videos


मुझे ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट बहुत पसंद आया
हाल ही में द राइट एंगल विद सोनल कालरा के नए एपिसोड में भूमि ने माना कि ‘धुरंधर’ देखने के बाद वह आदित्य धर और रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहती हैं। इंटरव्यू के दौरान सोनल कालरा ने उनसे पूछा, ‘भूमि, आपने कई शानदार लोगों के साथ काम किया है, लेकिन ऐसा कौन-सा एक डायरेक्टर और एक एक्टर है जो अभी भी आपकी बकेट लिस्ट में है?’

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर भूमि पेडनेकर ने जवाब दिया, ‘एक डायरेक्टर चुनना मेरे लिए मुश्किल है, क्योंकि कई लोग हैं जिनके साथ मैं काम करना चाहती हूं। मैं जरूर संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती हूं। किसी भी तरह से उनके साथ काम करना मेरा सपना है।


मुझे उम्मीद है कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा, क्योंकि वह एक जीनियस हैं। इसके अलावा राजकुमार हिरानी के साथ भी काम करना चाहती हूं। और अब मैं आदित्य धर के साथ भी काम करना चाहती हूं, क्योंकि मुझे ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट बहुत पसंद आया।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

भूमि ने आगे कहा, ‘मैं आमतौर पर बहुत ज्यादा मस्कुलिन फिल्मों की ऑडियंस नहीं हूं। ऐसी फिल्मों में मुझे नींद आने लगती है और मैं उनसे कनेक्ट नहीं कर पाती। लेकिन ‘धुरंधर’ मुझे बहुत पसंद आई। अगर एक्टर्स की बात करूं तो मैं रणवीर सिंह की बहुत बड़ी फैन हूं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)


उनके साथ काम करने का मौका जरूर चाहूंगी। मुझे नहीं लगता कि उनकी कोई भी परफॉर्मेंस ऐसा रहा हो जिससे मैं, एक फैन के तौर पर, निराश हुई हूं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में तो मैं उन्हें देखकर पूरी तरह ऑब्सेस्ड हो गई थी।’

वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर जल्द ही इमरान खान की कमबैक फिल्म में उनके साथ नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed