सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhumi Pednekkar performs Ganga aarti in Rishikesh see viral video

भूमि पेडनेकर ने ऋषिकेश में की गंगा आरती, वायरल वीडियो में भक्ति में लीन दिखीं अभिनेत्री

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 14 Apr 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhumi Pednekkar: भूमि पेडनेकर ने हाल ही में ऋषिकेश में गंगा आरती की। जिसका खास वीडियो खुद भूमि ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

Bhumi Pednekkar performs Ganga aarti in Rishikesh see viral video
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के लिए शांति की जगह ऋषिकेश है। हाल ही में भूमि ऋषिकेश घूमने गईं। भूमि ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपना ऋषिकेश का एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में भूमि बेहद खुश दिखाई दे रही हैं।

Trending Videos

भूमि ने की गंगा आरती
भूमि ने ऋषिकेश का अपना एक खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने परमार्थ निकेतन आश्रम में गंगा आरती की और स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात भी की। इन पलों को उन्होंने खास यादों के रूप में संजोकर रखा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि ने शेयर किया खास वीडियो 
भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर इस खास वीडियो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'मुझे तो यहां आना ही नहीं था। देहरादून में एक कार्यक्रम के लिए मुझे बुलाया गया था, लेकिन ऋषिकेश ने मुझे और भी ज्यादा अपनी तरफ खींच लिया।'

View this post on Instagram

A post shared by Bhumi Satish Pednekkar (@bhumisatishpednekkar)


भूमि का गंगा से है पुराना नाता
भूमि ने आगे लिखा, 'गंगा नदी के साथ मेरा पहला अनुभव अपने पिता को अंतिम विदाई देने के लिए था। उसके बाद अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के लिए भी मैं यहां आई थी। शायद इसीलिए यह जगह मेरे लिए कभी सिर्फ एक जगह नहीं लगती। यह मेरे लिए एक तरह की बातचीत जैसी है, जिसमें मैं बार-बार लौटती हूं।'


भूमि ने आगे लिखा, 'उपचार हमेशा सीधे रास्ते पर नहीं चलता। कभी-कभी यह सुबह 6 बजे अचानक एक मोड़ जैसा लगता है, जो आपको उस नदी की ओर ले जाता है जो पहले से ही आपका नाम जानती है। मैं बहुत धन्य महसूस कर रही हूं।'

भूमि का वर्कफ्रंट
पिछले साल नेटफ्लिक्स सीरीज 'द रॉयल्स' में भूमि के काम को काफी सराहा गया। भूमि 'दलदल' नाम की वेब सीरीज में भी DCP रीटा फरेरा का रोल निभा रही हैं। कथित तौर पर भूमि अभिनेता इमरान खान के साथ एक फिल्म में नजर आ सकती हैं। 


यह भी पढ़ें: Spider Man Brand New Day: ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ के नए पोस्टर हुए जारी, दिखी जेंडाया-टॉम हॉलैंड की झलक...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed