सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Reveals Wife Twinkle Khanna Checked His Familys Kundali Before Marriage

अक्षय कुमार ने अपनी शादी पर किया बड़ा खुलासा, ट्विंकल खन्ना को लेकर कही ये बात; बोले- ‘मेरी पत्नी ने कुंडली…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 20 Apr 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Akshay Kumar: एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला के लिए चर्चाओं में हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

Akshay Kumar Reveals Wife Twinkle Khanna Checked His Familys Kundali Before Marriage
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अक्षय कुमार इन दिनों भूत बंगला फिल्म में नजर आ रहे हैं। साथ ही वे क्विज रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को भी होस्ट कर रहे हैं। इसी शो में उन्होंने अपनी शादी से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया और बताया कि पत्नी ट्विंकल खन्ना ने शादी से पहले उनकी पूरी कुंडली चेक की थी। 

Trending Videos

मेरे पूरे खानदान की कुंडली देखी थी
अक्षय ने बताया कि ट्विंकल खन्ना ने शादी से पहले अपने होने वाले पति और उनके पूरे परिवार की कुंडली और मेडिकल रिपोर्ट्स तक चेक कर ली थीं। उन्होंने बताया, ‘मेरी शादी से पहले मेरी पत्नी ने मेरी कुंडली नहीं, बल्कि मेरे पूरे खानदान की कुंडली देखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सब कुछ अच्छे से जांचा, मेरे पिता, मामा, चाचा, सबकी कुंडली देखी और यह भी पता लगाया कि परिवार में किसी को कोई बीमारी वगैरह तो नहीं है। जब उन्हें पूरा भरोसा हो गया कि सब ठीक है, तभी उन्होंने शादी के लिए हां की।’ 

Akshay Kumar Reveals Wife Twinkle Khanna Checked His Familys Kundali Before Marriage
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
कब हुई थी अक्षय और ट्विंकल की शादी
बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी जनवरी 2001 में हुई थी। कहा जाता है कि दोनों को एक-दूसरे से प्यार फिल्म इंटरनेशल खिलाड़ी के सेट पर हुआ था। बता दें कि ट्विंकल, दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बेटी हैं। अक्षय और ट्विंकल के दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम आरव और नितारा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

'भूत बंगला' में नजर आ रहे एक्टर 
बता दें कि अक्षय कुमार जल्द ही 'भूत बंगला' फिल्म में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के साथ 14 साल बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर से साथ आ रही है।

मूवी में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, राजपाल यादव, मिथिला पालकर, परेश रावल, तब्बू और असरानी लीड रोल में हैं। फिल्म ने अब तक कुल 58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed