फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   big b aishwarya rai and abhishek bachchan will work together

कजरारे कजरारे के बाद फिर बेटे बहू के साथ दिखेंगे बिग बी

Mon, 27 Feb 2017 04:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
big b aishwarya rai and abhishek bachchan will work together
ब‌िग बी
बच्चन परिवार के सभी मेंबर अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं। उनके फैंस पूरे परिवार को हमेशा किसी फिल्म में साथ देखना चाहते हैं। कजरारे-कजरारे गाने में बिग बी, अभिषेक और ऐश्वर्या की तिकड़ी को हर किसी ने पसंद किया था। इसके बाद तीनों सरकार राज में साथ नजर आए थे। अब एक बार फिर इनकी तिकड़ी साथ नजर आ सकती है।
विज्ञापन


फिल्म निर्देशक गोरांग दोषी तीनों को अपनी फिल्म में एक साथ लेने वाले हैं। गोरांग की अपकमिंग फिल्म 'हैप्पी एनिवर्सरी' में तीनों साथ नजर आ सकते हैं। हालांकि अब तक इस पर किसी का ऑफीशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। लेकिन खबर है कि गोरांग तीनों से बात कर रहे हैं। जल्द ही इस पर मुहर लग जाएगी। एक बार फिर से तीनों के फैंस को ट्रिपल डोज का मजा मिलेगा।
विज्ञापन


बता दें कि ऐश और अभिषेक ने फिल्म 'ढाई अक्षय प्रेम के', 'उमराव जान', 'गुरु', 'रावन', 'धूम-2' और 'कुछ न कहो' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया था। फिल्म गुरु में दोनों के बीच का प्यार परवान चढ़ा था। लेकिन जब इन दोनों के साथ बिग बी की एंट्री होती है तो मजा ही कुछ और होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed