फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actor Ranveer Singh Net Worth Know About His Car Collection Houses News in Hindi

Ranveer Singh Net Worth: एक्टिंग से पहले कॉपी राइटिंग में हाथ आजमा चुके हैं रणवीर, आज हैं इतने करोड़ के मालिक

Tue, 26 Jul 2022 07:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 26 Jul 2022 07:07 PM IST
सार

अभिनेता रणवीर सिंह की गिनती बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में होती है। इन दिनों वह अपने एक बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। इतना ही नहीं, उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है और लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actor Ranveer Singh Net Worth Know About His Car Collection Houses News in Hindi
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता रणवीर सिंह की गिनती बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में होती है। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। इसके अलावा वह अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, इन दिनों रणवीर अपने एक बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। इतना ही नहीं, उनके खिलाफ केस तक दर्ज हो चुका है और लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मगर, रणवीर के करियर की बात करें तो उन्होंने एक्टर बनने से पहले बतौर कॉपीराइट अपना करियर शुरु किया था। उन्होंने खुद सोशल मीडिया इस बात का खुलासा किया था। मगर, आज वह इंडस्ट्री के नामी एक्टर हैं। उनके पास आलीशान घर से लेकर गाड़ियों तक ऐशो आराम की हर चीज है। आइए जानते हैं इनकी नेटवर्थ...

विज्ञापन

फिल्म और एड हैं इनकम के मुख्य सोर्स
रणवीर सिंह की आमदनी का मुख्य स्रोत उनकी फिल्में और विज्ञापन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर अपनी हर फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। इसके अलावा वह विज्ञापनों के जरिए भी अच्छी खासी इनकम करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह की कुल नेटवर्थ करीब 240 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से लेकर गोवा तक है घर
रणवीर सिंह कई शानदार घरों के भी मालिक हैं। उनके पास मुम्बई में 15 करोड़ रुपये के फ्लैट के साथ एक 8 करोड़ का अपार्टमेंट भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर के इन घरों के अलावा उनके पास गोवा में भी एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके साथ अभी जल्द ही उन्होंने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के पड़ोस में अपने और दीपिका पादुकोण के लिए 119 करोड़ का घर भी खरीदा है।

विज्ञापन

कई महंगी कार के मालिक हैं
अभिनेता रणवीर सिंह को लग्जरी कारों का काफी शौक है। कहा जाता है कि वह अपनी कार खुद ही चलाना पसंद करते हैं। रणवीर के कार कलेक्शन में लेम्बोर्गिनी उरुस पर्ल कैप्सूल है। उन्होंने यह कार 2019 में खरीदी थी। इसकी कीमत करीब 3.43 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा एक्टर के पास करीब 3.88 करोड़ रूपये की एस्टन मार्टिन रैपिड, 2.80 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज मेबैक 600, करीब 1.11 करोड़ रुपये कीमत की जगुआर एक्सएलजे भी है। रणवीर के पास मर्सिडीज बेंज ई क्लास, लंबोर्गनी, टोयटा लैंड क्रूजर भी हैं। रणवीर महंगे जूतों के भी शौकीन है। रिपोर्टस के अनुसार उनके पास 65 लाख की कीमत के करीब एक हजार जोड़ी जूते भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed