फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actors Died Young Like Divya Bharti Sidharth Shukla Madhubala Meena Kumari

दिव्या भारती से लेकर सिद्धार्थ शुक्ला तक कई कलाकारों का कम उम्र में हुआ निधन; लीजेंड एक्टर्स का नाम भी शामिल

Fri, 24 Oct 2025 06:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 24 Oct 2025 06:03 PM IST
सार

Bollywood Actors Died Young: बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के कई कलाकारों ने कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कहा। इस लिस्ट में कई लीजेंड एक्टर्स भी शामिल है। जानिए, कौन से थे वो सेलेब्स? 

विज्ञापन
Bollywood Actors Died Young Like Divya Bharti Sidharth Shukla Madhubala Meena Kumari
दिव्या दत्ता, सुशांत सिंह राजपूत, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

हाल ही में एक सिंगर ऋषभ टंडन का 35 साल की उम्र हार्ट अटैक से निधन हो गया। इससे पहले भी सिनेमा जगत के कई कलाकारों की कम उम्र में ही मौत हो गई। इस लिस्ट में कई चर्चित कलाकार भी शामिल रहे हैं। जानिए, उन कलाकारों के बारे में जिनका कम उम्र में ही निधन हो गया। 

विज्ञापन

Bollywood Actors Died Young Like Divya Bharti Sidharth Shukla Madhubala Meena Kumari
दिव्या भारती - फोटो : एक्स (ट्विटर)

दिव्या भारती
दिव्या भारती का फिल्मी बहुत छोटा रहा। साल 1990 में इस एक्ट्रेस ने तमिल सिनेमा डेब्यू किया। आगे चलकर बॉलीवुड में ‘दीवाना’ के अलावा कई चर्चित फिल्में कीं। लेकिन साल 1993 में अपने अपार्टमेंट की बालकनी से गिरने के कारण दिव्या भारती की मौत हो गई। दिव्या ने महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

जिया खान
साल 2007 में जिया खान ने बॉलीवुड फिल्म ‘निशब्द’ से एक्टिंग में डेब्यू किया। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के अपोजिट नजर आईं। इसके बाद आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ में भी एक्टिंग की। फिल्म ‘हाउसफुल’ उनकी आखिरी फिल्म थी। साल 2013 में जिया खान ने अपने घर में सुसाइड कर लिया था। जिया की मौत जब हुई तो उनकी उम्र सिर्फ 25 साल थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood Actors Died Young Like Divya Bharti Sidharth Shukla Madhubala Meena Kumari
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम@sushantsinghrajput

सुशांत सिंह राजपूत
साल 2020 में 34 वर्षीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत को लेकर काफी कंट्रोवर्सी भी हुई। सुशांत ने सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से फेम हासिल किया था। इसके बाद फिल्मों में भी खूब नाम कमाया। ‘एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ से लेकर ‘छिछोरे’ जैसे हिट फिल्में कीं। वह बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे थे। 

प्रत्युषा बनर्जी
सीरियल ‘बालिका वधू’ में बड़ी आनंदी का रोल करने वाली प्रत्युषा बनर्जी ने भी 24 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। साल 2016 में प्रत्युषा ने अपने घर में सुसाइड किया था। प्रत्युषा की मौत को लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई। उनके बॉयफ्रेंड पर कई तरह के इलजाम लगे। 

विज्ञापन

Bollywood Actors Died Young Like Divya Bharti Sidharth Shukla Madhubala Meena Kumari
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम@realsidharthshukla

सिद्धार्थ शुक्ला 
‘बालिक वधू’ में शिवराज शेखर का रोल निभाकर पॉपुलर हुए सिद्धार्थ शुक्ला टीवी के जाने-माने एक्टर बन चुके थे। ‘बिग बॉस 13’ के वह विनर भी रहे। फिल्म ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ में भी एक अहम किरदार निभाया है। साल 2021 में 2 सितंबर को उनके निधन की खबर मिली। 40 वर्षीय सिद्धार्थ की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। 

Bollywood Actors Died Young Like Divya Bharti Sidharth Shukla Madhubala Meena Kumari
मधुबाला, गुरुदत्त - फोटो : एक्स (ट्विटर)

इन लीजेंड एक्टर्स ने कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा 

कई लीजेंड एक्टर्स भी हैं, जिनका कम उम्र में निधन हुआ। इस लिस्ट में कई नामी कलाकार शामिल हैं। 
मधुबाला: ‘मुगल-ए-आजम’ में अनाकरली का यादगार किरदार निभाने वाली मधुबाला अपनी खूबसूरती के लिए आज भी याद की जाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अभिनय किया। 23 फरवरी 1969 में महज 36 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मधुबाला का निधन हो गया। 
स्मिता पाटिल: स्मिता पाटिल का निधन भी 31 साल की उम्र में हुआ। 13 दिसंबर 1986 में अपने बेटे को जन्म देने के बाद उनकी मौत हो गई। 
मीना कुमारी: बॉलीवुड में ट्रेजेडी क्वीन के नाम से मशहूर हुईं मीना कुमारी ने भी 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। लीवर सिरोसिस के कारण उनका निधन हुआ। 
गुरु दत्त : बाॅलीवुड फिल्मों के उम्दा अभिनेता और निर्देशक गुरु दत्त का भी 39 साल की उम्र में  निधन हुआ। वह अपने किराए के अपार्टमेंट में मृत पाए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed