शादी की 41वीं सालगिरह पर बोमन ईरानी ने अनोखी तरह से दी बधाई, बोले- इतना लंबा समय हो गया इतिहासकार भी कन्फ्यूज
Boman Irani Wedding Anniversary: बोमन ईरानी ने अपनी शादी की 41वीं सालगिरह पर बड़े ही अनोखे अंदाज में पत्नी को शुभकामनाएं दी हैं। जानिए बोमन ने ऐसा क्या लिखा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्सटाइल अभिनेता बोमन ईरानी आज अपनी शादी की 41वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर बोमन ने बड़े ही अनोखे अंदाज में पत्नी जेनोबिया ईरानी को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं। बोमन ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसमें दोनों की साथ में अलग-अलग कई तस्वीरें शामिल हैं।
बोमन ने ऐसे दीं शुभकामनाएं
बोमन ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर 41वीं सालगिरह के मौके पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एक रील शेयर की है, जिसमें अलग-अलग समयकाल की दोनों की तस्वीरें हैं। इसमें 90 के दशक तक दोनों की असल तस्वीरें हैं, उसके बाद अलग-अलग समयकाल में दोनों की एडिटेड तस्वीरें हैं। इस रील के साथ बोमन ने जो कैप्शन लिखा है, वो काफी मजेदार है। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘इतिहासकारों को कन्फ्यूज करने के लिए काफी लंबा समय। साथ में हमारे 41 साल।’ इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाले इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन विज्ञापन
सेलेब्स ने किए कमेंट
बोमन की पोस्ट में कमेंट करके कई सेलेब्स ने दोनों को शुभकामनाएं भी दी हैं। अनुपम खेर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सालगिरह मुबारक हो, मेरे प्यारे कपल। हमेशा प्यार और दुआएं।’ अभिनेत्री दीया मिर्जा ने लिखा, ‘आप दोनों को बहुत प्यार।’ इसके अलावा नील नितिन मुकेश और अविनाश तिवारी जैसे अभिनेताओं ने भी पोस्ट पर लाल हार्ट वाला इमोजी बनाकर कमेंट किया है।
1985 में हुई थी दोनों की शादी
बोमन ईरानी और जेनोबिया की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है। दोनों की पहली मुलाकात तब हुई जब जेनोबिया बोमन की वेफर शॉप में आईं। जल्द ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और 28 जनवरी 1985 को दोनों ने पारंपरिक पारसी रीति-रिवाजों से शादी कर ली। अब दोनों की शादी को 41 साल हो चुके हैं और दोनों के दो बेटे भी हैं।
यह खबर भी पढ़ेंः प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद क्या करने वाले हैं अरिजीत सिंह? अनुराग बसु ने दी बड़ी हिंट; शुरू हो चुका है काम
‘खोसला का घोसला 2’ में नजर आएंगे बोमन ईरानी
वर्कफ्रंट की बात करें तो बोमन ईरानी ‘खोसला का घोसला 2’ में नजर आएंगे। इन दिनों फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म में एक बार फिर पुरानी कास्ट वापस लौट रही है। जिसमें बोमन ईरानी के अलावा अनुपम खेर और रणवीर शौरी भी शामिल हैं। बोमन ईरानी फिर से खुराना के अपने पसंदीदा कैरेक्टर में वापस नजर आएंगे।