सुदीप्तो सेन की ‘चरक’ का दूसरे दिन हुआ ये हाल, जानिए वीकेंड का मिला फायदा या और लुढ़की कमाई?
Charak Fair Of Faith Collection: अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र पर बात करती ‘चरक फेयर ऑफ फेथ’ के दूसरे दिन की कमाई सामने आ गई है। जानिए दूसरे दिन कितना हुआ कलेक्शन…
विस्तार
‘द केरल स्टोरी’ फेम निर्देशक सुदीप्तो सेन द्वारा निर्मित फिल्म ‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म के अब दूसरे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। जानिए दूसरे दिन कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?
दूसरे दिन की कमाई
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत काफी धीमी की थी। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 10 लाख रुपए की कमाई की थी। अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। फिल्म ने अपने दूसरे दिन सिर्फ 11 लाख रुपए ही हासिल कर पाए हैं। इस तरह से दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई सिर्फ 21 लाख रुपए तक ही पहुंच पाई है।
समीक्षकों से मिली प्रशंसा
अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र की पोल खोलती सुदीप्तो सेन की इस फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म को समीक्षकों ने सराहा भी है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। ऐसे में सवाल ये ही कि आखिर क्यों अच्छी कहानी को भी दर्शक नहीं मिलते हैं?
ऐसी है कहानी
'चरक: फियर ऑफ फेथ' अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र, मानव बलि और अंधी आस्था पर आधारित थ्रिलर है। कहानी बंगाल के एक गांव में चरक मेले के इर्द-गिर्द घूमती है। यह मेला एक पुराना त्योहार है, जहां लोग अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए खतरनाक रस्में करते हैं। फिल्म आस्था और अंधविश्वास के बीच की पतली रेखा को दिखाती है। इसमें अघोरी, बलि जैसी प्रथाओं के अंधेरे पक्ष को उजागर किया गया है।
शील आदित्य मौलिक द्वारा निर्देशित 'चरक: फियर ऑफ फेथ' में अंजलि पाटिल, साहिदुर रहमान, शशि भूषण, संखदीप बनर्जी और सुब्रत दत्ता जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्माण धवल जयंतीलाल गडा और सिपिंग टी सिनेमा ने सुदीप्तो सेन प्रोडक्शंस के सहयोग से किया है।
कमेंट
कमेंट X