सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Recalled Her Days When She Pierced Her Belly Button By Herself In Running Cab

खुद को ‘फैशन गर्ल’ नहीं मानती थीं प्रियंका, कैब में की थी नाभि की पियर्सिंग; स्टाइल से करती थीं एक्सपेरिमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 07 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने टीनएज दिनों की एक मजेदार और हैरान करने वाली याद शेयर की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

Priyanka Chopra Recalled Her Days When She Pierced Her Belly Button By Herself In Running Cab
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि 90 के दशक में वह इतनी स्टाइल-लवर थीं कि एक बार उन्होंने चलती कैब में ही अपना बेली बटन दोबारा पियर्स कर लिया था। 

Trending Videos


हम 90s में यही सब करते थे
हाल ही में गोइंग रोग पॉडकास्ट में प्रियंका ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि वह बचपन में खुद को ‘फैशन गर्ल’ नहीं मानती थीं, लेकिन उन्हें अपनी स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 90 के दशक में स्कूल के दिनों में उनका लुक काफी ट्रेंडी हुआ करता था—फ्लेयर्ड जींस, क्रॉप टॉप और बेली बटन पियर्सिंग। उसी दौरान एक बार उनका पियर्सिंग बंद हो गया, तो उन्होंने उसे दोबारा खुद ही कर लिया। प्रियंका ने हंसते हुए कहा, ‘मैंने एक बार कैब के पीछे बैठकर अपना बेली बटन फिर से पियर्स कर लिया था। उस समय हम 90s में यही सब करते थे।’

शुरुआत में सब कुछ नया अनुभव था  
उन्होंने यह भी बताया कि उस समय उन्हें फैशन की ज्यादा समझ नहीं थी, लेकिन उन्हें यह पता था कि किस तरह के कपड़े और स्टाइल उन पर अच्छे लगते हैं। 

प्रियंका ने अपने मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड के दिनों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि जब वह मिस इंडिया प्रतियोगिता में गईं तो उन्होंने पहले कभी मॉडलिंग नहीं की थी, इसलिए शुरुआत में सब कुछ उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव था। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका का वर्कफ्रंट 
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आई थीं। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आने वाली हैं। यह 7 अप्रैल, 2027 को रिलीज होने वाली है। वह वेब सीरीज 'सिटाडेल 2' में भी नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed