सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Finland President Alexander Stubb Praised The Film Dhurandhar And Said He Was Looking Forward To The Sequel

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने देखी ‘धुरंधर’, आतंकवाद पर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘आतंकवाद के खिलाफ…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 07 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर’ फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म की चर्चाएं नेशनल ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी काफी हो रही हैं। अब फिनलैंड के राष्ट्रपति ने भी इस पर बड़ा बयान दिया है।

Finland President Alexander Stubb Praised The Film Dhurandhar And Said He Was Looking Forward To The Sequel
धुरंधर फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

‘धुरंधर’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। अब इसके दूसरे पार्ट ‘धुरंधर- द रिवेज’ का आज ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर ये फिल्म छाई हुई है। अब भारत दौरे पर आए फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने भी इस फिल्म का जिक्र किया है। 

Trending Videos


‘धुरंधर 2’ का रिलीज हुआ ट्रेलर
कुछ ही दिनों में यह सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी किया है, जो काफी दमदार नजर आ रहा है। ट्रेलर ने दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीक्वल का इंतजार कर रहा हूं
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने हाल ही में बताया कि भारत आने से पहले उन्होंने स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ देखी थी। दरअसल, अलेक्जेंडर स्टब 4 से 7 मार्च 2026 तक भारत के राजकीय दौरे पर आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की।

एएनआई से बातचीत के दौरान स्टब ने कहा, ‘दिलचस्प बात यह है कि भारत आने से पहले मेरे बेटे ने मुझे ‘धुरंधर’ देखने के लिए कहा था और मैंने वह फिल्म देखी। उस फिल्म की कहानी का एक हिस्सा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को दिखाता है। मैं आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ देने के लिए हमेशा तैयार हूं और 19 मार्च को आने वाले इसके सीक्वल का इंतजार कर रहा हूं।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)

कब रिलीज होगी फिल्म?
‘धुरंधर 2’? 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे किरदार भी नजर आएंगे। ट्रेलर में भी इनमें से कई किरदारों की झलक मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed