फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Citadel fame priyanka chopra announce her new film with john cena titled Heads of Stone

Heads Of State: प्रियंका अब जॉन सीना संग करेंगी एक्शन, 'सिटाडेल' की रिलीज से पहले ही हाथ लगा नया प्रोजेक्ट

Thu, 06 Apr 2023 09:24 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 06 Apr 2023 09:24 AM IST
सार

'सिटाडेल' की रिलीज से पहले ही प्रियंका चोपड़ा के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लग गया है। एक्ट्रेस जल्द ही जॉन सीना के साथ 'हेड्स ऑफ स्टेट' में एक्शन करती नजर आने वाली हैं। 
 

विज्ञापन
Citadel fame priyanka chopra announce her new film with john cena titled Heads of Stone
प्रियंका चोपड़ा-जॉन सीना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा भले ही कुछ समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से गायब हैं, लेकिन एक्ट्रेस हॉलीवुड सिनेमा में अपने टैलेंट का परचम लहराती बखूबी नजर आ रही हैं। देसी गर्ल को जल्द ही रूसो ब्रदर्स की वेब सीरीज 'सिटाडेल' में देखा जाना है, जिसका एक्ट्रेस भारत में भी धुआंदार प्रमोशन कर रही हैं। वहीं, अब पीसी के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रियंका ने डब्लूडब्लूई चैंपियन जॉन सीना के साथ बड़ा प्रोजेक्ट साइन कर लिया है। 

विज्ञापन

जॉन सीना संग स्क्रीन साझा करेंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने अपने नए प्रोजेक्ट का एलान करने के लिए सोशल मीडिया पोस्ट का सहारा लिया है। एक्ट्रेस एक आर्टिकल की तस्वीर साझा कर बताती नजर आई हैं कि वह अब जॉन सीना और इद्रिस एल्बा संग काम करने जा रही हैं। यह प्रोजेक्ट एक फिल्म है, जिसका नाम 'हेड्स ऑफ स्टेट' है। रिपोर्ट की मानें तो यह हॉलीवुड मूवी इसी साल के मई महीने में फ्लोर पर आएगी। एक्ट्रेस का यह पोस्ट देख उनके फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। साथ ही डीवा को दिल खोलकर बधाइयां भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका के एलान से फैंस गदगद 

प्रियंका चोपड़ा ने आर्टिकल के स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अगले पर।' साथ ही पीसी ने जॉन सीना और इद्रिस एल्बा को टैग करते हुए 'लेट्स गो' लिखा है। एक्ट्रेस की इस अनाउंसमेंट से फैंस कितने खुश हैं इस बात का अंदाजा पोस्ट पर आ रहे लाइक्स से लगाया जा सकता है। प्रियंका के पोस्ट को चंद घंटों के अंदर लाखों लाइक्स मिल चुके हैं, साथ ही यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। 

इस दिन 'सिटाडेल' से मचाएंगी धमाल 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। एक्ट्रेस इसके लिए भारत आई हैं, साथ ही जी-जान लगाकर इवेंट में इसको शानदार तरीके से प्रमोट करती नजर आ रही हैं। रुसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडेल' के प्रीमियर में प्रियंका के साथ उनके को-स्टार रिचर्ड मैडेन भी पहुंचे थे। बता दें कि अमेजन स्टूडियो की यह सीरीज झूठ, धोखेबाजी, रोमांच और रहस्य के साथ एक लव स्टोरी है। इसकी स्ट्रीमिंग 28 अप्रैल, 2023 से होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed