फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Citadel Samantha Ruth Prabhu Talk About her Unsuccessful Marriage With Naga Chaitanya Said It was A Dark Place

Samantha: सामंथा ने नागा चैतन्य संग असफल शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बहुत डार्क जगह पर थी

Fri, 31 Mar 2023 01:08 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 31 Mar 2023 01:08 PM IST
सार

सभी जानते हैं कि एक्ट्रेस की नागा चैतन्य के साथ शादी टूट चुकी है। सामंथा ने नागा चैतन्या संग शादी को लेकर बात की है। उन्होंने कहा मैं एक डार्क प्लेज पर थी। 

विज्ञापन
Citadel Samantha Ruth Prabhu Talk About her Unsuccessful Marriage With Naga Chaitanya Said It was A Dark Place
Samantha Ruth Prabhu - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की स्टार सामंथा रुथ प्रभु एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड में भी उनके लाखों की संख्या में फैंस हैं। उन्होंने मनोज बाजपेयी के साथ द फैमिली मैन सीजन 2 में बेहतरीन अभिनय किया था। इस सीरीज में एक्ट्रेस के अभिनय की जमकर सराहना भी हुई थी। वहीं अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और वरुण धवन की ग्लोबल स्पाई सीरीज सिटाडेल में नजर आने वाली हैं। साथ ही उनके पास विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म कुशी भी है।

विज्ञापन

Citadel Samantha Ruth Prabhu Talk About her Unsuccessful Marriage With Naga Chaitanya Said It was A Dark Place
Samantha Ruth Prabhu - फोटो : सोशल मीडिया

नागा संग रिश्ते को सामंथा ने बताया डार्क
सभी जानते हैं कि एक्ट्रेस की नागा चैतन्य के साथ शादी टूट चुकी है। इस शादी को लेकर हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बात की है। समांथा ने अपने उस बुरे फेज को लेकर बात की है, कि किस प्रकार से चीजें कभी भी आसान नहीं थीं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के सबसे कठिन समय के दौरान, मैं एक बहुत ही अंधेरी जगह पर थी,  और मेरे पास वाकई में डार्क विचार थे। मैं इन विचारों को नष्ट नहीं होने देने वाली थी, इसका मतलब है कि मुझे एक कदम आगे देखना शुरू करना होगा। मैं खुशकिस्मत हूं कई करीबी लोगों ने मेरा साथ दिया, वे मेरे साथ खड़े रहे। मैं अभी भी इससे उबर नहीं पाई हूं, लेकिन बुरे दिनों की गिनती काफी कम हो गई है। एक्ट्रेस ने पहले भी बताया था कि उन्होंने अपनी शादी में 100 प्रतिशत दिया था, लेकिन चीजें योजना के अनुसार नहीं हुईं थी। 

Gaslight Twitter Review: 'गैसलाइट' के थ्रिलर ने दिलाई हॉलीवुड फिल्मों की याद, सारा ने जीता दर्शकों का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

Citadel Samantha Ruth Prabhu Talk About her Unsuccessful Marriage With Naga Chaitanya Said It was A Dark Place
Samantha Ruth Prabhu - फोटो : सोशल मीडिया

बुरे फेज से निकलने के लिए काम को सामंथा ने रखा जारी
उन्होंने एक ब्रेव मोर्चे और अपने काम को जारी रखने को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि उस फेज से बाहर आने का यह एकमात्र तरीका था। उन्होंने कहा मैं रिएक्ट करने का कोई और अन्य तरीका नहीं जानती थी। ठीक यही है कि मैं कैसे रिएक्ट करना चाहती हूं और मैं ऐसा ही करती हूं। यह जानना जरूरी है कि मुश्किल पल बीत जाते हैं और हमें उसमें फंसना नहीं चाहिए। सामंथा इन दिनों एक ऑटोइम्यून बीमारी मायोसिटिस से जूझ रही हैं। 

Siddharth Anand: 'बेशरम रंग' में दीपिका की भगवा बिकिनी पर सिद्धार्थ आनंद का बड़ा खुलासा, कहा- हम डरे नहीं थे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed