Varun Dhawan: वरुण धवन ने सिटाडेल टीम के साथ साझा की तस्वीर, दोस्त अर्जुन कपूर ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट
एक्टर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर सिटाडेल की टीम के साथ डिंक्स इंजॉय करते हुए तस्वीर साझा की है, जिस पर उनके दोस्त अर्जुन कपूर ने कमेंट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म शाकुंतलम को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। हालांकि एक्ट्रेस की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। वहीं, एक्ट्रेस अपने अगले प्रोजेक्ट सिटाडेल को लेकर भी काफी व्यस्त हैं। इस सीरीज में उनके साथ वरुण धवन नजर आने वाले हैं। सिटाडेल के भारतीय वर्जन के लिए टीम इंग्लैंड पहुंच गई है। दरअसल हाल ही में एक्टर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
वरुण धवन ने साझा की तस्वीर
एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके साथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु, निर्देशक राज और डीके नजर आ रहे हैं। उस दौरान सभी अपनी ड्रिंक्स का मजा ले रहे हैं। वरुण उस वक्त पिंक कलर की टी-शर्ट और येलो जैकेट में नजर आ रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस सामंथा ग्रे डेनिम जैकेट में दिखाई दे रही हैं। वरुण ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है- टीम हडल इन इंग्लैंड, सिटाडेल। एक्टर के इस पोस्ट को साझा करने के बाद उनके दोस्त अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- बड़े बजट बोनान्जा के लिए एक बड़ी टेबल चाहिए।
बिना सजे कैसी लगती हैं पलक तिवारी?
राज- डीके संग काम करने पर सामंथा ने जाहिर की खुशी
वहीं, हाल ही में सामंथा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि इन परेशानियों के चलते भी वह सिटाडेल में एक्शन सीन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के लिहाज से मैं जिन चुनौतियों का सामना कर रही हूं, उन्हें देखते हुए मुझे खुशी है कि मैं सिटाडेल में जो कर रही हूं, वह करने में सक्षम हूं। हर कोई धैर्यवान और दयालु है और मैं इसके लिए वास्तव में बहुत आभारी हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे राज और डीके के साथ फिर से काम करने का मौका मिला है, जिसको लेकर मैं काफी खुश हूं। आपको बता दें कि सामंथा इससे पहले राज-डीके के साथ वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 में काम कर चुकी हैं।
Agra: कान फिल्म फेस्टिवल में होगा कानू बहल की 'आगरा' का वर्ल्ड प्रीमियर, ऐसा करने वाली निर्माता की दूसरी फिल्म
ओरिजिनल सिटाडेल में प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी
वहीं, रूसो ब्रदर्स की निर्मित ओरिजिनल सिटाडेल सीरीज में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन मुख्य भूमिका में हैं। द अमेरिकन सिटाडेल 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।