{"_id":"6a354aebea94ecd7770fcc19","slug":"cocktail-2-starring-shahid-kapoor-kirti-sanon-rashmika-mandanna-day-1-friday-box-office-collection-2026-06-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cocktail 2: ‘काॅकटेल’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पार कर सकी ‘कॉकटेल 2’? जानें पहले दिन की कितनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Cocktail 2: ‘काॅकटेल’ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पार कर सकी ‘कॉकटेल 2’? जानें पहले दिन की कितनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 19 Jun 2026 07:28 PM IST
सार
Cocktail 2 Box Office Collection: नया शुक्रवार और नई फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर दस्तक। आज भी शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। जानिए, पहले दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 4
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
होमी अजदानिया निर्देशित फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को रिलीज से पहले जमकर प्रमोट किया गया। क्या इस प्रमोशन का फायदा फिल्म को मिला? दर्शकों को कैसी लगी ये फिल्म? पहले दिन कितना कलेक्शन इस फिल्म ने किया है। जानिए, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का पहले दिन का कलेक्शन।
पहले दिन ‘कॉकटेल 2’ ने कितना कमाया
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी शुरुआत की है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने पहले दिन 7.95 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है, रात तक इसके कलेक्शन में इजाफा हो सकता है।
2 of 4
फिल्म 'कॉकटेल 2' का एक सीन
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘कॉकटेल’ की बराबरी कर सकी ‘कॉकटेल 2’
फिल्म ‘कॉकटेल’ साल 2012 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। ‘कॉकटेल’ में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, डायना लीड रोल में थे। इस फिल्म को भी होमी अजदानिया ने ही निर्देशित किया था। ओपनिंग डे पर ‘कॉकटेल ने 10.95 करोड़ रुपये कमाए थे। देखा जाए तो ‘कॉकटेल 2’ का शुरुआती कलेक्शन अपनी ही फ्रैंचाइज फिल्म के करीब अभी नहीं पहुंच सका है।
3 of 4
फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या है ‘कॉकटेल 2’ की कहानी?
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की कहानी कुणाल (शाहिद कपूर), दीया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) की है। कुणाल और दीया रिश्ते में हैं, लेकिन उनके रिश्ते में पहले वाला रोमांच नहीं बचा। फिर एली की एंट्री होती है। दीया, कुणाल को परखने के लिए एली को आगे करती है। यहां तक सब ठीक लगता है। लेकिन उसके बाद सिर्फ दो दिन साथ घूमने के बाद एली को कुणाल से प्यार हो जाता है और वो भी सच्चा प्यार। इसके बाद फिल्म में शुरू होता है, असल ड्रामा। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस फिल्म की कहानी को काफी हल्का बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति
- फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों से ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला
‘कॉकटेल 2’ के अलावा सामंथा रूथ की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ भी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले 2.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं पहले से थिएटर में ‘पेद्दी’, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘हॉन्टेड 3डी’ मौजूद है, इनके साथ भी कलेक्शन की दौड़ में ‘कॉकटेल 2’ शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।