सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cocktail 2 To Maa Maa Inti Bangaaram Day 6 And Main Vaapas Aaunga To Peddi Box Office All Over Collection

‘कॉकटेल 2’ ने बुधवार को भी दिखाया दमखम, जानें ‘मां इंटी बंगारम’ और बाकी फिल्मों का कितना रहा कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 25 Jun 2026 08:45 AM IST
विज्ञापन
सार

Box Office Collection: वीकेंड पर तो नई और पुरानी रिलीज हुई फिल्मों को दर्शक मिल जाते हैं, लेकिन कुछ फिल्में सोमवार से शुक्रवार के बीच भी अच्छा कलेक्शन करती हैं। इससे अंदाजा हो जाता है कि इन फिल्मों को लेकर दर्शकों में क्रेज है। जानिए, बुधवार को ‘कॉकेटल 2’ और ‘मां इंटी बंगारम’ के अलावा बाकी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।

Cocktail 2 To Maa Maa Inti Bangaaram Day 6 And Main Vaapas Aaunga To Peddi Box Office All Over Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की बॉलीवुड फिल्म ‘कॉकटेल 2’ वीकडेज पर भी बढ़िया कलेक्शन कर रही है। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर सामंथा की साउथ फिल्म 'मां इंटी बंगारम' भी मौजूद है। इन दो फिल्मों के अलावा भी कुछ और फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। जानिए, बुधवार को इन फिल्मों का कितना कलेक्शन रहा। 

 

Cocktail 2 To Maa Maa Inti Bangaaram Day 6 And Main Vaapas Aaunga To Peddi Box Office All Over Collection
कॉकटेल 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कॉकटेल 2 

होमी अदजानिया निर्देशित फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में दर्शकों को कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर का अभिनय भा गया है। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने छठे दिन यानी बुधवार को 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि मंगलवार को इसका कलेक्शन 6.75 करोड़ रुपये था। बुधवार को कलेक्शन में थोड़ी गिरावट जरूर थी, लेकिन फिर भी 5 करोड़ बेहतर ही कहा जाएगा। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 66 करोड़ रुपये हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Cocktail 2 To Maa Maa Inti Bangaaram Day 6 And Main Vaapas Aaunga To Peddi Box Office All Over Collection
फिल्म 'मां इंटी बंगारम' में सामंथा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

मां इंटी बंगारम
सामंथा की साउथ फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 2.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पांचवें दिन 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 33.20 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म में सामंथा ने जबरदस्त एक्शन सीन्स किए हैं। फिल्म को बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने निर्देशित किया है। 

विज्ञापन

Cocktail 2 To Maa Maa Inti Bangaaram Day 6 And Main Vaapas Aaunga To Peddi Box Office All Over Collection
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

मैं वापस आऊंगा 

इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के 13वें दिन 2.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं 12वें दिन 3.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 32.45 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने अदाकारी की है। 

Cocktail 2 To Maa Maa Inti Bangaaram Day 6 And Main Vaapas Aaunga To Peddi Box Office All Over Collection
फिल्म 'पेद्दी' में राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया

पेद्दी

रामचरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ को भी थिएटर में 21 दिन हो चुके है। इस फिल्म ने बुधवार को 80 लाख रुपये कमाए हैं। मंगलवार को यानी 20वें दिन ‘पेद्दी’ ने 91 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म की कुल कमाई भी अब तक 236.60 करोड़ रुपये हो चुकी है। बुची बाबू सना निर्देशित इस साउथ फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी नजर आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed