सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Rishi Kapoor And Divya Bharti Starrer Deewana Completes 34 Years

शाहरुख खान, ऋषि कपूर और दिव्या भारती की फिल्म ‘दीवाना’ के 34 साल पूरे; जानिए फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 25 Jun 2026 07:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Deewana Movie Completes 34 Years: 25 जून 1992 को रिलीज हुई फिल्म ‘दीवाना’ ने आज 34 साल पूरे कर लिए हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

Shah Rukh Khan Rishi Kapoor And Divya Bharti Starrer Deewana Completes 34 Years
फिल्म 'दीवाना' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

25 जून 1992 को रिलीज हुई फिल्म ‘दीवाना’ ने आज 34 साल पूरे कर लिए हैं। इस फिल्म में ऋषि कपूर, दिव्या भारती और शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन राज कंवर ने किया था। खास बात यह है कि इसी फिल्म से शाहरुख खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

चाहे आप 90 के दशक के हों या आज की जेनरेशन से, आपने कभी न कभी ‘ऐसी दीवानगी’ गाना जरूर सुना होगा। लेकिन इस फिल्म के बनने की कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेमा मालिनी करवाना चाहती थीं शाहरुख खान का डेब्यू
1991 में अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘दिल आशना है’ के लिए हेमा मालिनी एक नए चेहरे की तलाश कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने टीवी शो ‘फौजी’ में शाहरुख खान को देखा और उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया।

पहली मुलाकात में शाहरुख का लुक देखकर वह पूरी तरह प्रभावित नहीं हुईं, लेकिन उन्होंने उन्हें दोबारा बुलाया और उनका लुक बदलवाया। बाद में धर्मेंद्र से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि इस लड़के में कुछ खास है और इसे मौका मिलना चाहिए।

दिलचस्प बात यह है कि ‘दिल आशना है’ शाहरुख की पहली साइन की गई फिल्म थी, लेकिन रिलीज में देरी के कारण ‘दीवाना’ पहले रिलीज हुई और वही उनकी डेब्यू फिल्म बन गई।

Shah Rukh Khan Rishi Kapoor And Divya Bharti Starrer Deewana Completes 34 Years
दीवाना फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख से मिलने दिल्ली गए थे निर्माता
फिल्म के लिए पहले अरमान कोहली और सनी देओल को अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद निर्माता गुड्डू धनोआ, शेखर कपूर के कहने पर शाहरुख खान से मिलने दिल्ली गए।

गुड्डू धनोआ ने एक इंटरव्यू में बताया कि उस समय तक शाहरुख की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। शुरुआत में शाहरुख ने फिल्म करने से मना कर दिया क्योंकि वह पहले से कई फिल्मों में व्यस्त थे। लेकिन जब उन्होंने कहानी सुनी, खासकर सेकंड हाफ, तो उन्हें बहुत पसंद आया और उन्होंने फिल्म करने के लिए हां कह दी।

दिलचस्प बात यह रही कि जिन फिल्मों के लिए उनके पास समय नहीं था, उन्हीं के बीच ‘दीवाना’ की शूटिंग पूरी हुई और वही सबसे पहले रिलीज होकर सुपरहिट साबित हुई।

विज्ञापन

Shah Rukh Khan Rishi Kapoor And Divya Bharti Starrer Deewana Completes 34 Years
दीवाना - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान को फिल्म लगी थी ‘बिना लॉजिक’ की
शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘दीवाना’ बिना ज्यादा लॉजिक वाली फिल्म थी। उन्होंने कहा कि यह उनकी गलती थी कि उन्होंने स्क्रिप्ट पूरी तरह नहीं पढ़ी।

उस समय वह एक साथ कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे। जब दूसरी फिल्मों की शूटिंग कैंसल होती, तब वह ‘दीवाना’ की शूटिंग करते थे। कई बार तो उनके पास पूरी स्क्रिप्ट भी नहीं होती थी और शूटिंग लोकेशन के हिसाब से होती थी। उन्होंने यह भी कहा कि इसका असर उनकी परफॉर्मेंस पर पड़ा और यह गलती वह दोबारा कभी नहीं दोहराना चाहेंगे।

Shah Rukh Khan Rishi Kapoor And Divya Bharti Starrer Deewana Completes 34 Years
दीवाना फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

‘ऐसी दीवानगी’ गाना ऋषि कपूर को बहुत पसंद था
फिल्म का सुपरहिट गाना ‘ऐसी दीवानगी’ सुनकर ऋषि कपूर इतने प्रभावित हुए कि वह चाहते थे कि यह गाना उन पर फिल्माया जाए। लेकिन निर्देशक राज कंवर का मानना था कि यह गाना शाहरुख खान के किरदार के लिए ज्यादा सही है। आखिरकार, यह गाना शाहरुख और दिव्या भारती पर फिल्माया गया और आज भी यह फिल्म के सबसे लोकप्रिय गानों में शामिल है।

Shah Rukh Khan Rishi Kapoor And Divya Bharti Starrer Deewana Completes 34 Years
दीवाना फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषि कपूर ने बदलने नहीं दी फिल्म की एंडिंग
फिल्म के क्लाइमैक्स में ऋषि कपूर के किरदार की मौत हो जाती है। मेकर्स चाहते थे कि दिव्या भारती का किरदार फिर से अपने पहले पति के पास लौट जाए। लेकिन ऋषि कपूर ने इस बात का विरोध किया। उनका मानना था कि दर्शक इसे स्वीकार नहीं करेंगे। आखिरकार, उनकी बात मानी गई और फिल्म का अंत शाहरुख और दिव्या के साथ रहने के साथ किया गया।

ये भी पढ़ें- पद्म भूषण लेने के बाद व्हीलचेयर में नजर आईं अलका याग्निक, वीडियो देख फैंस परेशान; की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Shah Rukh Khan Rishi Kapoor And Divya Bharti Starrer Deewana Completes 34 Years
दीवाना फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को ऋषि कपूर और दिव्या भारती के नाम पर बेचा गया
फिल्म पूरी होने के बाद सबसे बड़ी चुनौती थी इसे बेचना, क्योंकि शाहरुख खान उस समय नए कलाकार थे। इसलिए मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर में उन्हें कम जगह दी और ज्यादा फोकस ऋषि कपूर और दिव्या भारती पर रखा। उस दौर में दिव्या भारती इतनी बड़ी स्टार थीं कि कई जगह पोस्टर पर सिर्फ उनकी ही तस्वीर दिखाई देती थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed