सब्सक्राइब करें

Mirzapur The Movie: पोस्टर्स में दिखा गुड्डू, मुन्ना और कालीन भैया का खतरनाक अंदाज, उत्साहित हुए फैंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 24 Jun 2026 06:51 PM IST
सार

Mirzapur The Movie: मिर्जापुर के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मिर्जापुर: द मूवी के मेकर्स ने टीजर रिलीज से पहले फिल्म के पहले पोस्टर्स जारी कर दिए हैं, जिनमें कालीन भैया, गुड्डू भैया और मुन्ना भैया का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
The Posters Of Mirzapur The Movie Show Guddu Munna And Kaleen Bhaiya In A Dangerous Avatar
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : इंस्टाग्राम

अली फजल, दिव्येंदु और पंकज त्रिपाठी एक बार फिर मिर्जापुर की दुनिया को बड़े पर्दे पर लेकर आने वाले हैं। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, इसका टीजर 25 जून को दोपहर 12 बजे रिलीज किया जाएगा।





कल आएगा टीजर
इन पोस्टर्स में मिर्जापुर की मशहूर ‘गद्दी’, कालीन भैया, गुड्डू भैया और मुन्ना भैया को दिखाया गया है। पोस्टर्स पर लिखा है- ‘गद्दी है तो हम हैं’, जो मिर्जापुर की ताकत, विरासत और दुश्मनी को फिर से याद दिलाता है। इसे देखकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।


मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि कालीन भैया के पोस्टर पर लिखा है, ‘जो आया है, वो जाएगा भी, बस मर्जी कालीन भैया की होगी। आपका स्वागत करते हैं बड़े पर्दे पर।’


वहीं, गुड्डू भैया के पोस्टर पर लिखा है, ‘शुरू मजबूरी में किए थे, अब मजा आ रहा है। गुड्डू भैया आ रहे हैं बड़े पर्दे पर, तैयार हैं ना?’


मुन्ना भैया के पोस्टर पर लिखा है, ‘हिंदी फिल्म के हीरो हैं हम, कहा था ना, हम अमर हैं। मुन्ना भैया का भौकाल अब बड़े पर्दे पर।’

The Posters Of Mirzapur The Movie Show Guddu Munna And Kaleen Bhaiya In A Dangerous Avatar
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : इंस्टाग्राम@shriya.pilgaonkar

फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट 
पोस्टर्स सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फैंस भी पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। यूजर्स अपने-अपने फेवरेट कैरेक्टर की वापसी के लिए बेताब है। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘अब मचेगा भौकाल।’ वहीं दूसरे ने लिखा- ‘गर्दा उड़ाने आ गए हैं।’ वहीं काफी यूजर्स ने मिर्जापुर से जुड़े जीआइफ शेयर कर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की। 

The Posters Of Mirzapur The Movie Show Guddu Munna And Kaleen Bhaiya In A Dangerous Avatar
मिर्जापुर: द मूवी - फोटो : इंस्टाग्राम-@excelmovies
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘मिर्जापुर द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed