Akshay Kumar: फरीदा जलाल से क्या बोले अक्षय? हंस पड़े सभी लोग; 'वेलकम टू द जंगल' के इवेंट में भावुक हुए राजपाल
Welcome To The Jungle: हाल ही में अहमद खान की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का एक खास कार्यक्रम मुंबई में हुआ। जिसके कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
विस्तार
30 से ज्यादा कलाकारों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' एक बहुप्रतीक्षित एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। यह लोकप्रिय 'वेलकम' फिल्म फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। यह फिल्म 26 जून, 2026 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलाज से पहले एक भव्य आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म के सभी स्टार कास्ट के साथ अक्षय कुमार ने जमकर मस्ती की।
फरीदा जलाल के साथ अक्षय का मजाक
'वेलकम 3' के इवेंट के दौरान अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल की स्टेज पर आने में सहायता की। इसके बाद जब अक्षय ने फरीदा को बैठने के लिए कहा, तो उन्होंने पहले अक्षय को बैठने के लिए कहा। इस पर अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'आपको हम खड़ा रहने दें, क्या मीडिया इस बात को छोड़ देगी।' वहां पर मौजूद सभी लोग अक्षय की इस बात पर हंसने लगे।
फरीदा जलाल से मजाक करने के बाद अक्षय ने 'वेलकम 3' के कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर जब राजपाल यादव को आमंत्रित किया तो उन्होंने कहा, 'यह एक ऐसे अभिनेता है, जिनका एक एक्सप्रेशन ही काफी है, क्योंकि इन्हीं की वजह से सबसे ज्यादा मीम्स बनती हैं।'
'सेहत सबसे ज्यादा जरूरी'
सेहत और पैसों को लेकर अक्षय ने कहा, 'मैंने बहुत सारे केस देखे हैं, कितने लोगों ने पैसे कमाए, फिर किसी वजह से पैसे गंवा भी दिए, उन्होंने फिर मेहनत करके पैसे कमाए, लेकिन यह बहुत कम जगह देखा होगा किसी ने सेहत गंवा दी। क्योंकि सेहत सबसे ज्यादा जरूरी है। सेहत से बड़ा कुछ भी नहीं, पैसा भी नहीं। इसलिए मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सभी की सेहत अच्छी रखें।
यह भी पढ़ें: Peddi: राम चरण की आंख बाल-बाल बची, भौंह पर लगे थे आठ टांके; पिता चिरंजीवी ने बताया भावुक किस्सा