सब्सक्राइब करें

Sholay World Premiere: लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में दिखाई जाएगी 'शोले', जानें कब होगी खास स्क्रीनिंग?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Wed, 24 Jun 2026 03:44 PM IST
सार

Sholay Films in Concert: लंदन के मशहूर रॉयल अल्बर्ट हॉल में 1975 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' की एक खास स्क्रीनिंग होने जा रही है। जाने कब देख सकेंगे इस कल्ट क्लासिक फिल्म की खास स्क्रीनिंग?

विज्ञापन
Ramesh Sippy Cult classic movie Sholay set for Films in Concert screening at London Royal Albert Hall
फिल्म शोले - फोटो : सोशल मीडिया

रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित और संजीव कुमार, अमजद खान, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र और जया जैसे सितारों से सजी फिल्म  'शोले' अब लंदन के मशहूर रॉयल अल्बर्ट हॉल में दिखाई जाएगी। इस फिल्म का संगीत आर.डी. बर्मन ने दिया था।  

Ramesh Sippy Cult classic movie Sholay set for Films in Concert screening at London Royal Albert Hall
फिल्म शोले - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

कब होगी खास स्क्रीनिंग
एएनआई के अनुसार, लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' की एक खास स्क्रीनिंग होगी। इस शो की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि जब स्क्रीन पर फिल्म चल रही होगी, तब 'रॉयल फिलहारमोनिक कॉन्सर्ट ऑर्केस्ट्रा' आर.डी. बर्मन के शानदार संगीत का लाइव म्यूजिक बजाएगा। 10 अक्तूबर को होने वाले इस कार्यक्रम को 'फिल्म्स इन कॉन्सर्ट' नाम दिया गया है। 

Ramesh Sippy Cult classic movie Sholay set for Films in Concert screening at London Royal Albert Hall
फिल्म शोले - फोटो : सोशल मीडिया

'द फाइनल कट' (4K वर्जन)
दर्शकों को फिल्म का नया और साफ 4K वर्जन देखने को मिलेगा। इसमें वे सीन भी शामिल किए गए हैं, जिन्हें 1975 में भारतीय सेंसर बोर्ड ने काट दिया था। फिल्म को हॉल की बड़ी स्क्रीन पर हिंदी भाषा में ही दिखाया जाएगा, लेकिन वहां के दर्शकों के लिए अंग्रेजी सबटाइटल भी होंगे। सिप्पी फिल्म्स के मुताबिक, फिल्म का यह नया रूप सिनेमाघरों में सिर्फ कुछ समय के लिए ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramesh Sippy Cult classic movie Sholay set for Films in Concert screening at London Royal Albert Hall
फिल्म शोले - फोटो : सोशल मीडिया

कल्ट क्लासिक फिल्म 'शोले'
निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म 'शोले' भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इसकी कहानी ठाकुर बलदेव सिंह (संजीव कुमार), डाकू गब्बर सिंह (अमजद खान) और जय-वीरू (अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र) के इर्द-गिर्द घूमती है। इसके गाने, डायलॉग और किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed