{"_id":"6a3b6485b7f89727d802b46d","slug":"manoj-bajpayee-rejected-from-3-project-in-one-day-director-advise-him-not-to-suicide-2026-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'खुदकुशी मत करना', एक ही दिन में मनोज बाजपेयी को लगे थे तीन बड़े झटके; निर्देशक ने दी थी ये सलाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'खुदकुशी मत करना', एक ही दिन में मनोज बाजपेयी को लगे थे तीन बड़े झटके; निर्देशक ने दी थी ये सलाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:31 AM IST
सार
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने हाल ही में अपनी जिंदगी के संघर्ष के बारे में बताया है। उन्हें एक ही दिन में तीन बड़े झटका लगा था।
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज बाजपेयी आज बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अदाकारों में शामिल होते हैं। कई फिल्मों में उनकी अदाकारी को देखकर ऐसा लगता है कि यह फिल्म उनको ध्यान में रखकर लिखी गई है। इसका हालिया उदाहरण 'गवर्नर' है। हालांकि मनोज बाजपेयी का सफर हमेशा से ऐसा नहीं था। उनकी जिंदगी संघर्षों से भरी रही है। हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर को लेकर एक वाकया सुनाया है।
मनोज बाजपेयी
- फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj
मनोज बाजपेयी को याद आया बुरा दिन
शेखर सुमन से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने बताया 'जो दिन बुरा होता है या जो महीना बुरा होता है। उसके बारे में ऐसा लगता है कि इसका अंत नहीं है। एक बार मेरे पास तीन काम थे। एक शो में लीड रोल था। एक कॉरपोरेट फिल्म में लीड रोल था। एक अपकमिंग शो में मेरा रोल सेकेंड लीड था। मैं तीनों से एक ही दिन निकाला गया।'

यह खबर भी पढ़ें: पद्म भूषण सम्मान मिलने के बाद भावुक हुईं अलका याग्निक, गायिका ने दी सेहत को लेकर अहम जानकारी
मनोज बाजपेयी
- फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj
शो से निकाले गए मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी ने आगे बताया 'शो के लिए मैं शूटिंग करने गया। पहला टेक हुआ। इसके बाद डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर किसी कमरे में चले गए। इसके बाद डायरेक्टर मुझे कॉस्ट्यूम रूम में लेकर गया। उसने कहा अपना कपड़ा पहन लो और यहां से जाओ। अभी कुछ सही नहीं लग रहा है। आपके लिए कोई दूसरा रोल होगा तो आपको बताएंगे।'

आत्महत्या मत करना
उन्होंने आगे बताया 'जब मैं वहां से वापस आ रहा था तब मेरे दिमाग में आया कि वो जो कॉरपोरेट फिल्म है, उसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। मैं जाता हूं और देखता हूं कि वहां पर क्या हो रहा है। जब मैं वहां पहुंचा तो विक्टर ने मुझसे पूछा कि तुम यहां कैसे? मैंने कहा- मैं ऐसे ही आया इधर। विक्टर ने पूछा कि वहां तेरा कैसा रहा? मैंने कहा- मुझे वहां से निकाल दिया। मैंने पूछा- यहां दो-तीन दिन के बाद काम है? इस पर विक्टर ने कहा कि मुझे बोलना तो नहीं चाहिए लेकिन यहां किसी दूसरे को ले लिया। इसके बाद विक्टर ने कहा कि यहां से तुम कमरे पर जाओगे ना? तो मैंने कहा- हां। तो विक्टर ने कहा कि यार तुम आत्महत्या मत करना।'

- फोटो : एक्स
एक ही दिन में तीसरे काम से निकाला गया
मनोज बाजपेयी ने आगे बताया 'मैंने सोचा कि मैं उस सीरियल के बारे में पूछूं जो शूट होने वाला है। मैंने फोन किया तो असिस्टेंट डायरेक्टर ने उठाया। मैंने पूछा कि शूटिंग कब से प्लान हुई है? इस पर उसने कहा कि आपको बताया नहीं क्या? हमने फलां एक्टर को लिया है। तुम्हारे लिए कोई दूसरा रोल देख रहे हैं। इस तरह मुझे एक दिन में तीन काम से निकाल दिया गया।'