सब्सक्राइब करें

Samwad 2026: अभिषेक बनर्जी बनेंगे अमर उजाला संवाद उत्तराखंड का हिस्सा, सिनेमा पर करेंगे खुलकर बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 23 Jun 2026 08:00 AM IST
सार

Amar Ujala Samwad uttarakhand 2026: अमर उजाला संवाद का मंच इस बार उत्तराखंड के देहरादून में सज रहा है। अभिनेता व कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक बनर्जी भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। एक नजर उनके प्रोफाइल और करियर पर…

विज्ञापन
Samwad 2026 Uttarakhand Abhishek Banerjee Will Attend Amar Ujala Samwad His Profile Career Acting Movies
अभिषेक बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

‘अमर उजाला संवाद’ इस बार उत्तराखंड पहुंचा है। देहरादून में आयोजित होने वाले इस खास आयोजन में मनोरंजन, खेल और राजनीति सहित अलग-अलग क्षेत्रों की तमाम दिग्गज हस्तियां हिस्सा लेंगी। इसी क्रम में लोकप्रिय अभिनेता व कास्टिंग डायरेक्टर रहे अभिषेक बनर्जी भी ‘अमर उजाला संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। अभिनेता यहां फिल्म जगत, कॉमेडी की दुनिया और अपने सफर पर खुलकर बात करेंगे। जानिए सिनेमा में कैसा रहा अभिषेक बनर्जी का अब तक का सफर…

Samwad 2026 Uttarakhand Abhishek Banerjee Will Attend Amar Ujala Samwad His Profile Career Acting Movies
अभिषेक बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म में पहली बार नजर आए
5 मई 1985 को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में जन्मे अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली से ग्रेजुएशन की, इसके बाद उन्होंने कम्प्युटर साइंस की पढ़ाई की। हालांकि, उसे बीच में ही छोड़ दिया और फिर दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स की पढ़ाई की। वो भी सिर्फ यहां के थिएटर ग्रुप ‘द प्लेयर्स’ की वजह से।

इसके बाद उन्होंने दिल्ली थिएटर से एक्टिंग की शुरूआत भी की। उन्होंने डीडी शो स्कूल डेज में काम किया। अभिषेक बनर्जी पहली बार 2006 में आई आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में नजर आए थे। इस फिल्म में वो एक डॉक्यूमेंट्री भूमिका के लिए ऑडिशन देने वाले छात्रों में से एक थे।

Samwad 2026 Uttarakhand Abhishek Banerjee Will Attend Amar Ujala Samwad His Profile Career Acting Movies
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nowitsabhi

एक्टिंग के तमाम ऑडिशन में हुए फेल
इसके बाद अभिषेक ने दिल्ली में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘देव डी’ के लिए ऑडिशन दिया, जहां उनकी मुलाकात दिग्गज कास्टिंग डायरेक्टर गौतम किशनचंदानी और उस समय उनके असिस्टेंट बासन वाला से हुई। हालांकि, अभिषेक ऑडिशन में फेल हो गए। लेकिन गौतम किशनचंदानी ने उनसे कहा कि तुम मुंबई आना मेरे पास तुम्हारे लिए एक जॉब है।

इसके बाद एक्टर बनने का सपना लेकर अभिषेक साल 2008 में दिल्ली से मुंबई पहुंच गए। इस दौरान भी उन्होंने काफी ऑडिशन दिए। लेकिन हर जगह से रिजेक्ट कर दिए गए। इसके बाद उन्होंने एक प्रोडक्शन हाउस में कुछ दिन असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद गौतम किशनचंदानी ने उन्हें ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में छोटा सा रोल दिया। लेकिन इसके बाद भी अभिषेक को एक्टिंग का काम नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samwad 2026 Uttarakhand Abhishek Banerjee Will Attend Amar Ujala Samwad His Profile Career Acting Movies
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nowitsabhi

एक्टिंग का काम न मिलने पर बन गए कास्टिंग डायरेक्टर
एक्टर के तौर पर काम न मिलने के बाद अभिषेक बनर्जी कास्टिंग डायरेक्टर बन गए और उन्होंने कई बड़ी फिल्मों की कास्टिंग की। जिनमें विद्या बालन की ‘नो वन किल्ड जेसिका’, ‘द डर्टी पिक्चर’, अक्षय कुमार की ‘गब्बर इज बैक’, श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की ‘ओके जानू’, ‘रॉक ऑन 2’, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘अज्जी’ जैसी कई हिट व बेहतरीन फिल्में शामिल हैं।

इस दौरान अभिषेक बनर्जी कुछ छोटे-छोटे किरदार भी निभाते रहे। वो नो वन किल्ड जेसिका, बॉम्बे टॉकीज और फिल्लौरी जैसी फिल्मों में नजर आए। बाद में अभिषेक बनर्जी ने अनमोल आहूजा के साथ मिलकर ‘कास्टिंग बे’ नाम की कास्टिंग एजेंसी भी खोली, जो आज इंडस्ट्री की प्रमुख कास्टिंग एजेंसी में से एक है।

विज्ञापन
Samwad 2026 Uttarakhand Abhishek Banerjee Will Attend Amar Ujala Samwad His Profile Career Acting Movies
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nowitsabhi

विलेन के तौर पर मिला पहला बड़ा रोल
लगभग आठ साल तक बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम करने के बाद साल 2017 में अभिषेक बनर्जी को पहली मुख्य भूमिका वाली फिल्म मिली ‘अज्जी’। देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिषेक विलेन की भूमिका में नजर आए थे। ‘अज्जी’ फिल्म को क्रिटिक्स की काफी सराहना मिली और फिल्म कई अवॉर्ड समारोह में भी छाई रही। 

‘स्त्री’ के ‘जना’ से मिली पहचान
अभिषेक बनर्जी को बतौर एक्टर पहचान मिली साल 2018 में आई फिल्म ‘स्त्री’ से। फिल्म में उन्होंने राजकुमार राव के दोस्त ‘जना’ का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग और उनके डायलॉग काफी हिट हुए, जो आज भी लोगों की जुबान पर बने हुए हैं।

इसी साल अभिषेक बनर्जी प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में भी कंपाउडर के रोल में नजर आए। ‘स्त्री’ के बाद अभिषेक बनर्जी को ऑफर मिलने लगे और वो कई हिट फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आए। इनमें ‘ड्रीम गर्ल’, ‘बाला’, और ‘अजीब दास्तां’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed