दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शारवरी और वेदांग रैना की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की रिलीज को आज पूरे 12 दिन हो चुके हैं। जानें आज दूसरे मंगलवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने की कमाई की है।
12वें दिन भी जमकर कमाई कर रही दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’, जानें आज मंगलवार का कलेक्शन
Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 12: इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए आज 12वें दिन इस फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मैं वापस आऊंगा' का अब तक कलेक्शन
- फिल्म ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की
- पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है
- 8वें दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये की कमाई की
- 9वें दिन फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- 10वें दिन फिल्म ने रविवार को 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
- 11वें दिन फिल्म ने सोमवार को 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की
- वहीं आज 12वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
'मैं वापस आऊंगा' का 12वें दिन का कलेक्शन
'मैं वापस आऊंगा' ने आज दूसरे मंगलवार को 12वें दिन 3.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो लगातार बढ़ता रहेगा। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 29.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
'मैं वापस आऊंगा' की स्टार कास्ट
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित 'मैं वापस आऊंगा' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शारवरी ने मु्ख्य भूमिका निभाई है। बनिता संधू, रजत कपूर, संजय सूरी, अंजना सुखानी और दानिश पंडोर सहायक भूमिकाओं में हैं।
'मैं वापस आऊंगा' की कहानी
निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दर्द और अनकही मोहब्बत की एक मार्मिक दास्तान है। फिल्म अतीत और वर्तमान के बीच चलती है, जिसमें बंटवारे के समय बिछड़े एक जोड़े का 78 साल का इंतजार दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें: पद्म श्री पुरस्कार मिलने पर आर माधवन ने भारत सरकार का जताया आभार, लिखा- 'बहुत खुशी और गर्व महसूस हो...'