सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   KHUSHALII KUMAR STArrer DULHANIYA LE AAEEGI FIRST LOOK POSTER UNVEILED Film Will Released On 24th July

खुशाली कुमार की ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का फर्स्ट लुक आया सामने, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 24 Jun 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Dulhaniya Le Aaeegi First Look: फैमिली एंटरटेनर फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ की पहली झलक सामने आई है। जानिए फर्स्ट लुक पोस्टर में क्या है खास और कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म…

KHUSHALII KUMAR STArrer DULHANIYA LE AAEEGI FIRST LOOK POSTER UNVEILED Film Will Released On 24th July
दुल्हनिया ले आएगी - फोटो : इंस्टाग्राम-@director_akashaditya
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री खुशाली कुमार की आगामी फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आज जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में खुशाली कुमारी सजी-धजी दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है।

ऐसा है फर्स्ट लुक
मेकर्स की ओर से जारी किए गए फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में खुशाली कुमार दिखाई दे रही हैं। इस फर्स्ट लुक में खुशाली कुमार लाल रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। दुल्हन की तरह सजी-धजी खुशाली सिर पर मांग टीका और हाथों में चूड़ा पहने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही वो आंखों पर काला चश्मा भी लगाए हुए हैं। इस पोस्टर में खुशाली पगड़ियों के ढेर के ऊपर लेटी हुई हैं। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। ‘दुल्हनिया ले आएगी’ 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

पीयूष मिश्रा और महेश मांजरेकर भी निभाएंगे अहम भूमिकाएं
इस फिल्म में खुशाली कुमार के अलावा पीयूष मिश्रा और महेश मांजरेकर जैसे मंझे हुए कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन आकाशदित्य लामा ने किया है, जो दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन के असिस्टेंट भी रह चुके हैं। यही कारण है कि कुछ दिन पहले प्रियदर्शन ने भी इस फिल्म को प्रमोट किया था। जबकि फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ बनर्जी, आकाशदित्य लामा और विकास अग्रवाल ने किया है।


View this post on Instagram

A post shared by Akashaditya Lama (@director_akashaditya)


फैमिली एंटरटेनर होगी फिल्म
मेकर्स ने अभी तक फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा खुलासे नहीं किए हैं। हालांकि, फिल्म के टाइटल और शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि यह एक पारिवारिक ड्रामा होगी। इसमें रिश्तों, त्योहारों, शादी के जश्न और अचानक पैदा होने वाली मजेदार परिस्थितियों को दिखाया जाएगा। यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है, जिसमें हल्के-फुल्के मनोरंजन के साथ-साथ इमोशनल पल भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed