सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ravi Dubey Talks About Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Appeal To Audience Wait With Faith

‘हम पूरी श्रद्धा के साथ बना रहे फिल्म’, रवि दुबे ने ‘रामायण’ पर दी अपडेट; इंतजार कर रहे दर्शकों से कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 24 Jun 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Ravi Dubey On Ramayana: रवि दुबे ने साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बात की। जानिए उन्होंने दर्शकों से की क्या खास अपील…

Ravi Dubey Talks About Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Appeal To Audience Wait With Faith
रणबीर कपूर, रवि दुबे और नितेश तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। फिल्म से रणबीर कपूर का लुक सामने आने के बाद से फैंस इस फिल्म की हर अपडेट को लेकर और भी उत्सुक हैं। फिल्म की कास्टिंग से लेकर इसके बड़े पैमाने और वीएफएक्स तक कई वजहों से इसकी चर्चा हो रही है। अब फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे ने दर्शकों के लिए एक मैसेज में फिल्म को लेकर लोगों की उम्मीदों पर बात की है।

हम पूरी तरह से इसके साथ न्याय करने की कोशिश कर रहे हैं
एएनआई के साथ हालिया बातचीत में रवि दुबे ने फिल्म और इसे बनाने के तरीके के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि भारत और रामायण एक-दूसरे से अलग नहीं हैं। वे एक ही हैं। जहां तक तैयारी की बात है, हम उस पर बाद में चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह हमारा इतिहास और हमारी धरोहर है और हम इस पर जितना ज्यादा काम कर सकते हैं, अपनी क्षमता के अनुसार इसके साथ न्याय करने की उतनी ही कोशिश करेंगे। यह एक शानदार अनुभव रहा है। फिल्म से दर्शकों को क्या उम्मीद करनी चाहिए, इस बारे में बात करते हुए रवि दुबे ने कहा कि हम यह फिल्म पूरी श्रद्धा के साथ बना रहे हैं। आप भी श्रद्धा के साथ इंतजार करें।

विज्ञापन

Ravi Dubey Talks About Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Appeal To Audience Wait With Faith
रामायण - फोटो : Youtube- World Of Ramayana

फिल्म से सामने आ चुका है रणबीर का लुक
इस साल की शुरुआत में 'रामायण' का पहला लुक यानी टीजर जारी किया गया था। इसमें रणबीर को भगवान राम के रूप में दिखाया गया था, साथ ही उन असुरों की झलक भी थी जिनसे वे लड़ते हैं, रावण की झलक और युद्ध के भी कई सीन दिखाए गए थे। इस टीजर को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था।

जहां कई लोगों ने राम के किरदार में रणबीर की तारीफ की थी। हालांकि, वहीं इतनी बड़ी फिल्म के वीएफएक्स की आलोचना भी हुई। तब से कई लोग इस उम्मीद में अगले अपडेट का इंतजार कर रहे हैं कि वीएफएक्स को बेहतर कर लिया गया होगा। मेकर्स ने भी वीएफएक्स पर काम करने की बात कही थी।

Ravi Dubey Talks About Ranbir Kapoor Starrer Ramayana Appeal To Audience Wait With Faith
रामायण - फोटो : Youtube- World Of Ramayana
नितेश तिवारी ने किया है निर्देशन
'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को दो पार्ट में बनाया जाएगा। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होना है। जबकि अगला पार्ट अगले साल यानी 2027 की दिवाली पर रिलीज करने की योजना है।

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्ण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत हंस जिमर और एआर रहमान ने मिलकर तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed