‘एक्टिंग बॉक्सिंग नहीं है’, शरवरी-वेदांग रैना की तुलना पर इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
Imtiaz Ali: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इम्तियाज अली ने फिल्म के दो यंग स्टार्स शरवरी और वेदांग रैना को लेकर चल रही तुलना पर अपनी बात रखी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्ममेकर इम्तियाज अली इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, खासकर इसके इमोशनल और दिल को छू लेने वाले कहानी के लिए।
एक्टिंग बॉक्सिंग की तरह नहीं होती
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इम्तियाज अली ने फिल्म के दो यंग स्टार्स शरवरी और वेदांग रैना को लेकर चल रही तुलना पर अपनी बात रखी। उन्होंने बहुत ही सादे और समझदारी भरे अंदाज में कहा कि एक्टिंग कोई मुकाबला नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘एक्टिंग बॉक्सिंग की तरह नहीं होती। कलाकार एक-दूसरे के खिलाफ नहीं, बल्कि साथ मिलकर काम करते हैं। कुछ लोगों को वेदांग ज्यादा पसंद आए, तो कुछ को शरवरी, और ये बिल्कुल ठीक है।’
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय पर आधारित है, जिसमें प्यार, जुदाई और हीलिंग की इमोशनल कहानी दिखाई गई है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह का किरदार काफी मजबूत है, लेकिन इसके साथ ही शरवरी और वेदांग की लव स्टोरी भी लोगों का दिल जीत रही है।
दोनों ने एक टीम की तरह काम किया है
इम्तियाज अली ने दोनों की केमिस्ट्री की भी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘जब शरवरी और वेदांग साथ में स्क्रीन पर आते हैं, तो सीन और भी खूबसूरत बन जाते हैं। मेरे करियर में मैंने इतनी शानदार को-एक्टर्स की जोड़ी बहुत कम देखी है। दोनों ने एक टीम की तरह काम किया है।’
ये भी पढ़ें- खुशाली कुमार की ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का फर्स्ट लुक आया सामने, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में कई बेहतरीन कलाकार नजर आए हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खबरों के मुताबिक, फिल्म जल्द ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है।