सब्सक्राइब करें

जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, जानिए किस दिन होगी सुनवाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Wed, 24 Jun 2026 06:48 PM IST
सार

Jacqueline Fernandez Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस के 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला सामने आ गया है। जानिए कोर्ट इसकी सुनवाई कब करेगा?
 

विज्ञापन
SC to hear Jacqueline Fernandez plea in money laundering case on Thursday
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : X

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक अदालत द्वारा उनके खिलाफ आरोप तय करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। जैकलीन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट इस दिन सुनवाई करेगा।

SC to hear Jacqueline Fernandez plea in money laundering case on Thursday
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : X
सुप्रीम कोर्ट का फैसला 
जैकलीन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को सुनवाई करेगा। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच कर सकती है। इससे पहले 11 जून को एक जज, जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने खुद को इस सुनवाई से अलग कर लिया था।
SC to hear Jacqueline Fernandez plea in money laundering case on Thursday
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या है मामला?
दिल्ली की एक कोर्ट ने 30 मई को जैकलीन फर्नांडिस, कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और 15 बाकी लोगों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था। सुकेश चंद्रशेखर पर दिल्ली पुलिस ने मकोका (MCOCA) समेत कई धाराओं के तहत भी मामले दर्ज किए हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच में जैकलीन को आरोपी बनाया है। ED का कहना है कि जैकलीन लगातार सुकेश के संपर्क में थीं और उन्होंने सुकेश के सहयोगी के जरिए उससे महंगे-महंगे तोहफे लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
SC to hear Jacqueline Fernandez plea in money laundering case on Thursday
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : X

सुकेश चंद्रशेखर ने कैसे किया फ्रॉड?
सरकारी वकीलों के अनुसार, सुकेश चंद्रशेखर जेल के अंदर बैठकर एक बड़ा क्रिमिनल नेटवर्क चला रहा था। वह प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय और कानून मंत्रालय का बड़ा अधिकारी बनकर लोगों को फोन करता था और उन्हें धोखा देता था। उसने जाली फोन कॉल्स और नकली पहचान का इस्तेमाल करके एक महिला और उसके परिवार से करोड़ों रुपये ठगे थे।


यह भी पढ़ें: 'तारक मेहता' फेम बाघा के पिता का निधन; गुजराती अभिनेता थे अरविंद, बेटे के साथ भी किया था काम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed