‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर लॉन्च पर शाहिद कपूर ने गाया गाना, कृति-रश्मिका ने अपने पहले प्यार के बारे में कही ये बात
Cocktail 2 Trailer Launch Event: ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना का मजाकिया अंदाज देखने को मिला। जानिए फिल्म में रश्मिका के साथ समलैंगिक रिश्ते पर कृति सेनन ने क्या कुछ कहा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर आज रिलीज किया गया। ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया। इस दौरान ट्रेलर लॉन्च इवेंट से कई वीडियोज भी सामने आए हैं, जहां फिल्म की लीड कास्ट ने काफी मस्ती की। इस दौरान शाहिद कपूर सुनिधि चौहान के साथ गाना गाते भी नजर आए। वहीं कृति और रश्मिका ने फिल्म में अपने समलैंगिक रिलेशन होने की चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी।
पहले प्यार के बारे में कृति-रश्मिका ने दी राय
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के एक वीडियो में शाहिद कपूर सिंगर सुनिधि चौहान के साथ ‘तुझको’ गाना गाते नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो में शाहिद, कृति और रश्मिका फर्स्ट लव के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। कृति फर्स्ट लव के बारे में कहती हैं, ‘उस टाइम लगता है कि ये प्यार है, लेकिन बाद में लगता है शायद नहीं था।’
विज्ञापन Trending Videos
इस पर शाहिद कहते हैं कि लगता है ये अभी भी कैरेक्टर में ही है। वहीं रश्मिका फर्स्ट लव के बारे में कहती हैं कि मैंने अभी अभी शादी की है और मैं इसमें काफी खुश हूं। इसलिए मैं फर्स्ट लव के बारे में कोई बात नहीं करना चाहती। मैं प्रेजेंट टाइम में ही खुश हूं।
क्या फिल्म में कृति-रश्मिका का है समलैंगिक रिलेशन?
‘कॉकटेल 2’ की कहानी को लेकर इसकी घोषणा के बाद से ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना समलैंगिक बनी हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान कृति सेनन ने इस पर भी प्रतिक्रिया दी। इवेंट में दोनों की बॉन्डिंग देखकर जब शाहिद कपूर ने कहा कि इसीलिए लोगों को लगता है कि फिल्म में तुम दोनों समलैंगिक हो, क्योंकि तुम्हारी केमिस्ट्री नेचुरल लगती है।
इस पर तुरंत ही कृति ने कहा, ‘अगर दो लड़के बहुत अच्छे दोस्त हैं और उनकी बॉन्डिंग अच्छी है, तो लोग उसे ब्रोमैंस कहते हैं। लेकिन लड़कियों के बारे में लोगों को ये विश्वास ही नहीं होता।
उनको लगता है कि या तो इनमें आपस में टसल होगी, लड़ाई होगी। या फिर अगर दो लड़कियों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है तो इनमें कुछ चल रहा है। ये सोच काफी बुरी है।’
19 जून को रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'
'कॉकटेल 2' 2012 की हिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित ओरिजिनल फिल्म को क्रिटिक्स और बॉक्स ऑफिस दोनों पर सफलता मिली थी।
अब 14 साल बाद फिल्म का सीक्वल रिलीज हो रहा है। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान, लव रंजन द्वारा निर्मित 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।