सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Supports Ranveer Singh Amid Don 3 Controversy At Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer Launch Event

‘हैसियत बढ़ती है, तो दुश्मन भी बढ़ते’, रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनौत; पैप्स को देख दिया ये रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 02 Jun 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Kangana Ranaut Supports Ranveer Singh: ‘डॉन 3’ विवाद के बीच कंगना रनौत ने रणवीर सिंह का सपोर्ट किया है। जानिए ‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रणवीर के समर्थन में कंगना ने क्या कुछ कहा…

Kangana Ranaut Supports Ranveer Singh Amid Don 3 Controversy At Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer Launch Event
कंगना रनौत ने किया रणवीर सिंह का सपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। फिल्म में कंगना एक नर्स के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कंगना रनौत एक सुंदर सी साड़ी में नजर आईं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान कंगना रनौत ने ‘डॉन 3’ विवाद के बीच अभिनेता रणवीर सिंह का भी सपोर्ट किया। वहीं पैपराजी से भी वो मस्ती करती दिखीं।

पैप्स को देख कंगना ने दिया ये रिएक्शन
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कंगना रनौत डार्क पर्पल और व्हाइट का शेड लिए हुए बॉर्डर वाली सुंदर सी सिल्क बनारसी साड़ी में पहुंचीं। इस दौरान जब वो इवेंट के लिए प्रवेश कर रही थीं, तभी उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी से भी गुफ्तगूं की। जब कंगना को देखकर पैप्स ने कहा कि बहुत दिनों बाद आप नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)




इस पर कंगना ने मस्ती भरे अंदाज में पैप्स से कहा, ‘बहुत दिनों बाद हमारी हुई मुलाकात।’ फिर मुस्कुराती हुई कंगना आगे बढ़ गईं। वहीं पैप्स ने भी कंगना को उनकी आगामी फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं फिल्म की एक्ट्रेस गिरिजा ओक भी गोल्डन-येलो कलर की एक खूबसूरत साड़ी में इवेंट का हिस्सा बनीं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala)


 

कंगना ने किया रणवीर सिंह का सपोर्ट
इवेंट के दौरान कंगना रनौत ने ‘डॉन 3’ विवाद को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बातों-बातों में रणवीर सिंह का सपोर्ट भी किया। बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने कहा, ‘जब आपकी हैसियत बढ़ती है, तो दुश्मन भी बढ़ते हैं। ऐसा नहीं हो सकता कि हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़ें।

आज रणवीर सिंह को ये सोचना चाहिए कि उनकी क्या हैसियत है, जो उनके दुश्मन बढ़ रहे हैं। जीवन में जब आप आगे बढ़ते हैं तो तरह-तरह की बाधाएं भी आती हैं। मेरे साथ तो इतना कुछ हुआ है, लेकिन देखिए मेरी भी गाड़ी आज ठीक-ठाक चल ही रही है। इसलिए इन सब बातों से कुछ फर्क नहीं पड़ता है। सबकुछ समय के साथ ठीक हो जाता है।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

Kangana Ranaut Supports Ranveer Singh Amid Don 3 Controversy At Bharat Bhhagya Viddhaata Trailer Launch Event
भारत भाग्य विधाता - फोटो : सोशल मीडिया

12 जून को रिलीज होगी ‘भारत भाग्य विधाता’
मनोज तापड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित ‘भारत भाग्य विधाता’ को कंगना रनौत ने पेन इंडिया के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म में कंगना रनौत एकमात्र बड़ा चेहरा हैं।

इसके अलावा फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, सुहिता थाटे, आशा शेलार, प्रिया बेर्डे, ईशा डे, रसिका अघासे, अमृता नामदेव, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed