फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Cops examining money trail expenses of Raj Kundra and Shilpa Shetty in Rs 60 crore cheating case

शिल्पा शेट्टी-राज से जुड़े 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में नया अपडेट, कंपनी के बैंक खातों की हो रही जांच

Wed, 15 Oct 2025 11:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 15 Oct 2025 11:55 PM IST
सार

Shilpa Shetty And Raj Kundra 60 Crore Fraud Case: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के 60 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में नया अपडेट आया है। इस मामले में पैसे के लेन-देन की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Cops examining money trail expenses of Raj Kundra and Shilpa Shetty in Rs 60 crore cheating case
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : फेसबुक

विस्तार

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से संबंधित 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में कंपनी के खातों में लेने-देन की जांच की जा रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 'पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा और उनकी अभिनेत्री पत्नी शिल्पा शेट्टी से जुड़े 60 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में धन के लेन-देन की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों द्वारा किए गए खर्च वास्तविक थे या नहीं।

विज्ञापन


शिल्पा शेट्टी को मिले थे चार करोड़ रुपये
एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) 2015 से इस हाई-प्रोफाइल कपल से जुड़ी एक कंपनी के बैंक खातों की जांच कर रही थी और यह पता लगा रही थी कि उनमें दिखाए गए खर्च वाजिब थे या नहीं। उन्होंने बताया कि खातों और फंड फ्लो की जांच के दौरान पता चला कि शिल्पा शेट्टी को कंपनी से फीस के तौर पर चार करोड़ रुपये मिले थे।
विज्ञापन


कंपनी से जुड़े लोगों के हो रहे बयान दर्ज
आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के अधिकारी अब बंद हो चुकी इस कंपनी से जुड़े लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अब तक राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी और बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के आरपी (समाधान पेशेवर) के बयान दर्ज किए हैं। अभिनेत्री ने पहले अपने बयान में कहा था कि वह कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज नहीं देख रही थीं और उन्हें प्लेटफॉर्म (बेस्ट डील) पर आने के लिए सेलिब्रिटी फीस का भुगतान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में व्यवसायी दीपक कोठारी से ऋण-सह-निवेश सौदे में लगभग 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था। कोठारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 2015-2023 के बीच इस सेलिब्रिटी कपल ने उन्हें अपनी कंपनी में 60 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए प्रेरित किया, लेकिन इस राशि का दुरुपयोग अपने निजी लाभ के लिए कर लिया गया। व्यवसायी का इल्जाम है कि शिल्पा और राज ने यह पैसे कंपनी में लगाने के बजाए खुद खर्च कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed