फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dacoit actor Anurag Kashyap on break from acting I was getting stereotyped

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप ने अभिनय से ब्रेक लेने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मुझे एक ही तरह की भूमिकाओं...'

Sun, 19 Apr 2026 08:24 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 19 Apr 2026 08:24 PM IST
सार

Anurag Kashyap: अभिनेता और फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप अपनी चुनिंदा भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की बात पर खुलकर बात की है।
 

विज्ञापन
Dacoit actor Anurag Kashyap on break from acting I was getting stereotyped
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्म 'डकैत' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच अनुराग ने बताया कि कुछ समय के लिए उन्होंने अभिनय से ब्रेक क्यों लिया था। जानिए क्या है इसके पीछे की वजह? 

विज्ञापन

अभिनय से क्यों लिया था ब्रेक
हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार, 53 साल के अनुराग कश्यप ने फिल्मों से ब्रेक लेने की बात पर कहा कि उन्हें बार-बार एक ही तरह की भूमिकाएं मिल रही थीं। इससे बचने के लिए उन्होंने जानबूझकर अभिनय छोड़ दिया था। वे नहीं चाहते थे कि लोग उन्हें एक तय स्क्रीन इमेज में देखने लगें। उन्होंने हाल ही में तेलुगु फिल्म ‘डकैत’ में काम करके तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया है। इस फिल्म में आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या रही अभिनय छोड़ने की वजह
अनुराग कश्यप ने कहा, 'लोग आपको एक खास तरीके से देखने लगते हैं और आपको लगातार वैसी ही भूमिकाएं मिलती रहती हैं। समय के साथ ये रोल एक ही किरदार के अलग-अलग रूप लगने लगे।' उन्होंने अभिनय से ब्रेक क्यों लिया इस पर अनुराग ने कहा, 'भूमिकाएं अच्छी हों या बुरी, लेकिन वे अब मुझे कोई नई चुनौती नहीं दे रही थीं।' इसी वजह से उन्होंने कई प्रोजेक्ट ठुकरा दिए और ब्रेक ले लिया था।  

विज्ञापन

क्यों फिर लौटे अभिनय में
अनुराग का मानना है कि सिर्फ इसलिए कोई काम नहीं करना चाहिए क्योंकि वह हमारे पास आ रहा हो। काम करने के पीछे कोई और मजबूत वजह होनी चाहिए। अब वे अभिनय में वापस लौटे हैं क्योंकि उन्हें नई और अलग तरह की चुनौतियां चाहिए। अनुराग कश्यप ने कहा, 'अपने करियर में मैंने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता- न फैशन और न ही लोगों की धारणाएं। हर शुक्रवार कुछ नया लाता है। इसलिए हमें खुद को भी बार-बार नया रूप देना चाहिए, वरना हम एक ही तरह की छवि में फंस जाते हैं।'

'डकैत' का कलेक्शन
10 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म 'डकैत' ने आज रविवार को 10वें दिन 1.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 31.66 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।


यह भी पढ़ें: Darshan Kumar Dies: गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 की उम्र में हुआ निधन, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed