सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Daisy Shah Recalls Horrible Incident With South Filmmaker Made Her Uncomfortable Says He Was Holding My Hand

‘मेरा हाथ पकड़ा और गलत तरीके से छुआ’, डेजी शाह का साउथ फिल्ममेकर को लेकर बड़ा खुलासा; कहा- कास्टिंग के नाम पर…

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 16 Apr 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Daisy Shah: अभिनेत्री डेजी शाह ने अपने साथ हुई उत्पीड़न की एक घटना के बारे में बताया। कैसे साउथ के एक फिल्ममेकर ने उनके साथ की ऐसी हरकत? जानिए एक्ट्रेस ने क्या कुछ बताया…

Daisy Shah Recalls Horrible Incident With South Filmmaker Made Her Uncomfortable Says He Was Holding My Hand
डेजी शाह - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahdaisy
विज्ञापन

विस्तार

सलमान खान के साथ अपनी शुरुआत करने वाली अभिनेत्री डेजी शाह लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। हाल ही में डेजी शाह ने इंडस्ट्री में अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें उत्पीड़न का भी सामना करना पड़ा था। उन्होंने याद किया कि जब वह एक संभावित कास्टिंग अवसर के लिए दक्षिण के एक फिल्म निर्माता से मिलने गई थीं; लेकिन वह मुलाकात उनके लिए एक असहज अनुभव में बदल गई।

Trending Videos

वो हमसे अकेले में मिला था
फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए डेजी शाह ने अपने साथ हुए एक घटनाक्रम के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि दक्षिण के एक फिल्म निर्माता ने मुझे गलत तरीके से छुआ। वह कास्टिंग के लिए मुंबई आए थे। हम 6-7 लड़कियां उनसे मिलने गई थीं। वह हममें से हर एक से अलग-अलग मिल रहे थे। लेकिन मुझे यह पसंद नहीं आया क्योंकि वह मेरा हाथ पकड़े हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे हमेशा से ही लोगों के छूने से डर लगता रहा है। मैं मसाज इसलिए नहीं करवाती क्योंकि मुझे छूना पसंद नहीं है, चाहे कोई महिला ही क्यों न छुए। किसी पुरुष का छूना तो बिल्कुल अलग बात है। बस इसी बात ने मुझे असहज कर दिया। मैंने उनसे कहा, ‘मैं आपसे कॉन्टैक्ट करूंगी’, लेकिन मैंने उन्हें कभी जवाब नहीं दिया।

Daisy Shah Recalls Horrible Incident With South Filmmaker Made Her Uncomfortable Says He Was Holding My Hand
डेजी शाह और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

घटना ने दिया महत्वपूर्ण सबक
डेजी का मानना है कि करियर की शुरुआत में हुई इस घटना ने उन्हें महत्वपूर्ण सबक दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि उस घटना ने मुझे सिखाया कि किसी से भी अकेले नहीं मिलना चाहिए।

मैं इस सबसे आगे बढ़ चुकी हूं
बातचीत के दौरान डेजी ने इस धारणा पर भी बात की कि उनका करियर केवल सलमान खान की वजह से ही है। उन्होंने कहा कि लोग सोचते हैं कि अगर कोई महिला काम के क्षेत्र में कुछ सार्थक कर रही है, तो निश्चित रूप से कोई न कोई उसका साथ दे रहा है, कोई न कोई उसकी मदद कर रहा है।

इसमें कुछ भी गलत नहीं है। क्योंकि आज, अगर मैं किसी की मदद कर रही हूं, तो इसका कारण यह है कि किसी ने मेरी मदद की थी। यह एक सिलसिला है। लेकिन लोग इस पर ध्यान नहीं देते। अब मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं इससे आगे बढ़ चुकी हूं। मैं इस खास सोच की आदी हो चुकी हू।

Daisy Shah Recalls Horrible Incident With South Filmmaker Made Her Uncomfortable Says He Was Holding My Hand
डेजी शाह और पलाश मुछाल - फोटो : सोशल मीडिया
पलाश मुछाल की फिल्म में नजर आएंगी डेजी
वर्कफ्रंट की बात करें तो डेजी शाह फिलहाल पलाश मुछाल की अगली निर्देशित फिल्म में व्यस्त हैं। ये मुंबई पर आधारित एक थ्रिलर है। इसमें उनके साथ श्रेयस तलपड़े भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। डेजी ने 2014 में सलमान खान के साथ फिल्म 'जय हो' से डेब्यू किया था।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed