{"_id":"88dc0fe90f3734e6dacd2388b3c8a763","slug":"ddlj-will-run-in-maradha-mandir-forone-more-week-hindi-news-tm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मराठा मंदिर में एक हफ्ते और चलेगी 'डीडीएलजे' फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मराठा मंदिर में एक हफ्ते और चलेगी 'डीडीएलजे' फिल्म
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Feb 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज और सिमरन की प्रेम कहानी के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर है। शहर के मराठा मंदिर में लगातार 20 साल से चल रही फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिलहाल कुछ और समय तक इस थिऐटर में लगी रहेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है गुरुवार को सुबह 9.15 के शो के बाद इस फिल्म के शो बंद करने की खबरें आईं थीं। लेकिन अब इसे एक हफ्ते और चलाने का निर्णय लिया गया है हालांकि अंतिम निर्णय यशराज फिल्म के निर्देशक आदित्य चोपड़ा के साथ होने वाली मीटिंग के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन
बताते चलें कि कल ही ये खबर आई थी कि 'डीडीएलजे' को मराठा मंदिर थिऐटर से हटाया जा रहा है। यह फिल्म 19 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी और तभी से लगातार ये फिल्म इस थिऐटर में चल रही है। इस फिल्म ने 1009 हफ्ते तक लगातार इस थिऐटर में चलने का रिकार्ड बनाया है।
विज्ञापन
प्रेम कहानी से सजी इस फिल्म में शाहरुख खान ने राज और काजोल ने सिमरन की भूमिका निभाई थी। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म को हाथोंहाथ लिया गया और यह फिल्म न सिर्फ सुपरहिट साबित हुई बल्कि यादगार रोमांटिक फिल्म के तौर पर भारतीय सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो गई।
इस फिल्म को आज भी लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। फिल्म को बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट फिल्म, बेस्ट हीरो और बेस्ट हीरोइन सहित कुल 10 फिल्म फेयर अवार्ड मिले थे। फिल्म 1995 में अपने प्रदर्शन के समय से लगातार 20 सालों तक पूर्वाह्न् 11.30 बजे के शो में चलती रही थी।
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार मराठा मंदिर के मालिक मनोज देसाई का कहना है कि हां यह सच है कि गुरुवार को हमने फिल्म का शो बंद कर दिया था, 210 लोगों ने फिल्म का आखिरी शो देखा।
लेकिन शो बंद करने का निर्णय लोगों को पसंद नहीं आया और वह काफी दुखी हुए। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना दुख जाहिर किया। इसके बाद हमने मन बनाया है कि इस फिल्म को एक हफ्ते और थिऐटर में लगी रहने दें।
देसाई ने यह भी कहा है कि कोई भी निर्णय आदित्य चोपड़ा से बाचतीत के बाद ही लिया जाएगा।