Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को इंटरनेशनल एजेंसी ने बताया ब्राजीलियन मॉडल, फैंस ने लगा दी क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक इंटरनेशनल कलाकार हैं। वह बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। दीपिका बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस हाल ही में ऑस्कर अवॉर्ड में बतौर प्रेजेंटर पहुंची थी। उन्होंने भारत फिल्म आरआरआर के सॉन्ग नाटू नाटू को ऑस्कर में प्रजेंट किया था। साल 2023 के ऑस्कर अवॉर्ड में दीपिका पादुकोण और उनका बेहतरीन लुक छाया रहा था। हालांकि एक हैरान करने वाले खबर सामने आई है, जब कुछ इंटरनेशनल एजेंसीज ने दीपिका पादुकोण को पहचानने में भूल की है।
इंटरनेशनल एजेंसी ने दीपिका को बताया ब्राजीलियन मॉडल
दरअसल, कुछ बड़ी एजेंसीज ने दीपिका को पहचानने में गलती की है। एक एजेंसी ने उन्हें ब्राजीलियन मॉडल और डिजाइनर कैमिला अल्वेस बताया है। आपको बता दें कि कैमिला अल्वेस हॉलीवुड कलाकार Matthew McConaughey की पत्नी हैं। इंटरनेशनल एजेंसी की इस भूल के बाद उनका स्क्रीन शॉर्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस की तस्वीर को ब्राजीलियन मॉडल कैमिला अल्वेस के नाम से साझा की है। इस पोस्ट को देखने के बाद दीपिका के फैंस खासा नाराज नजर आए हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Camila Alves McConaughey (@camilamcconaughey)
यूजर्स ने लगाई क्लास
एक्ट्रेस को ब्राजीलियन मॉडल बताने पर कई यूजर्स ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा-दीपिका बहुत पॉपुलर हैं, उनके इंस्टाग्राम पर 72 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दूसरे यूजर ने लिखा-यह दीपिका पादुकोण हैं और बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। आपकी अज्ञानता और जातिगत अंधापन दिख रहा है, कृपया इसे ठीक करें। इसी तरह लगातार इंटरनेशनल एजेंसी की दीपिका के फैंस ने जमकर क्लास लगाई थी।
um, getty images this is deepika padukone. you appear to have confused her with camila alves.
— Tarang / तरंग (@tarang_chawla) March 13, 2023
deepika's actually quite famous in her own right - 72 million insta followers and an award-winning career.#Oscar #Oscar2023 pic.twitter.com/0kQPjOce51
शिव की भक्ति में डूबीं अक्षरा सिंह
दीपिका पादुकोण नाटू नाटू सॉन्ग को किया था प्रजेंट
दीपिका पादुकोण ने निर्माता एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के नाटू नाटू गाने को बेहद खास अंदाज में पेश किया था। नाटू नाटू के गाने ने ऑस्कर में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग के लिए अवॉर्ड हासिल किया है।
Divya Khosla: यह भी कोई हादसा है! सेट पर घायल होने का फोटो शेयर करना दिव्या को पड़ा भारी, यूजर्स ने किया ट्रोल