सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone Hijab Wearing Sparks Controversy Actress Troll By Social Media Users

हिजाब पहनने पर ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, यूजर्स बोले- बिंदी इच्छा है और ये मजबूरी ?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 09 Oct 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Deepika Padukone Hijab Controversy: दीपिका पादुकोण और पति रणवीर सिंह एक एड में पिछले दिनों नजर आए। इस एड में दीपिका को हिजाब पहने देखा गया। यह देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे। दीपिका को हिजाब पहनने को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। जानिए, दीपिका ने क्यों पहना हिजाब? और क्या है ये पूरा मामला? 

Deepika Padukone Hijab Wearing Sparks Controversy Actress Troll By Social Media Users
हिजाब पहने दिखीं दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक एड साझा किया। यह एड अबू धाबी टूरिजम से जुड़ा था। अबू धाबी की कई जगहों को इसमें दिखाया गया। एक मस्जिद में भी रणवीर और दीपिका को देखा गया। इस सीन में दीपिका ने अपना सिर कवर करके रखा है। उनकी ड्रेस भी बुर्के से मिलती-जुलती नजर आती है। यह देखकर ही सोशल मीडिया यूजर्स दीपिका पर भड़क गए हैं। 

Trending Videos


यूजर्स ने किया दीपिका को ट्रोल 
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दीपिका की सोच को लेकर सवाल किए। एक यूजर ने लिखा, ‘यह दीपिका का डाउनफॉल है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘दीपिका पादुकोण का ‘माई चॉइस’ याद है? जहां वोग मैगजीन में वह कहती हैं, ‘बिंदी लगाना है या नहीं, मेरी मर्जी। लेकिन अबू धाबी में वह हिजाब पहने पर्यटन को बढ़ावा दे रही हैं। जाहिर है, माई चॉइस अचानक स्थानीय परंपरा द्वारा प्रायोजित हो जाता है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इसको ‘कल्कि’ फिल्म ने निकालकर सही किया।’ इसी तरह के ट्रोलिंग कमेंट यूजर दीपिका के लिए कमेंट सेक्शन में करते दिखाई दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

ये खबर भी पढ़ें: Ayodhya : अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के अबूधाबी में बुर्का पहनने पर विवाद, पुजारी राजू दास ने कही ये बात 

फैंस दीपिका के बचाव में दिखे 
ऐसा नहीं है कि सभी लोग दीपिका पादुकोण को हिजाब पहनने पर ट्रोल कर रहे हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनके सपोर्ट में नजर आए। एक फैन ने कमेंट किया, ‘बुर्के में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं यह स्पष्ट कर दूं कि शेख जायद मस्जिद जाने वाले हर पर्यटक, पुरुष और महिला, दोनों को सभ्य कपड़े पहनने होते हैं। महिलाओं को अपना सिर कवर करना होता है। कई ईसाई हस्तियां भी अपना सिर यहां कवर करती हैं। इसलिए इसे मुद्दा मत बनाइए।’ एक फैन दीपिका के लुक की तारीफ की। वह लिखती हैं, ‘दीपिका हर पोशाक में सुंदर लगती हैं।’  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed