Jawan: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में दीपिका पादुकोण की एंट्री? किंग संग गाने में धमाल मचाएंगी हसीना
दीपिका पादुकोण के शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' से भी जुड़ने की खबरें हैं। इसके एक गाने में दीपिका को किंग खान के साथ धमाल मचाते देखा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहरुख खान ने 'पठान' बन बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया। वहीं, अब फैंस किंग खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो, शाहरुख ने इस मोस्ट अवेटेड एक्शन एंटरटेनर फिल्म के मुख्य हिस्सों की शूटिंग पूरी कर ली है। अब 'जवान' के गानों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसे जान एक्टर के फैंस और ज्यादा खुश हो उठे हैं।
अप्रैल में शूट होंगे 'जवान' के दो गाने
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'जवान' की टीम अब अप्रैल के महीने में 10 दिनों तक दो गानों की शूटिंग करेगी। एक मीडिया संस्थान को सूत्र से पता चला है, 'शाहरुख खान और नयनतारा अप्रैल के पहले सप्ताह में मुंबई में जवान के पहले गाने की शूटिंग करेंगे, जिसे अनिरुद्ध कंपोज कर रहे हैं।' पहले गाने की शूटिंग के बाद शाहरुख अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही दूसरे गाने की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचेंगे।
'कॉफी विद करण 8' के पहले मेहमान होंगे किंग खान, शो में साउथ सितारों का भी लगेगा जमावड़ा
फिर जमेगी दीपिका-शाहरुख की जोड़ी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'इस गाने के लिए शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण भी शामिल होंगी।' गौरतलब हो कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ने फिल्म 'पठान' से लोगों को दीवाना बनाया है। वहीं, अब एटली इस जोड़ी की पॉपुलैरिटी को फिर से भुनाना चाहते हैं। दीपिका-शाहरुख को फिर से साथ देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हालांकि, अबतक इन मीडिया रिपोर्ट्स की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
जवान से लीक हुआ यह सीन, पानी के बीच एक्शन करते दिखेंगे शाहरुख खान?
'जवान' की रिलीज डेट, स्टार कास्ट
'जवान' फिल्म की बात करें तो इसके वीएफएक्स और पोस्ट-प्रोडक्शन पर दिन-रात काम जारी है। वीएफएक्स के साथ फिल्म की अंतिम प्रिंट 10 मई तक लॉक हो जाएगी। इसके बाद 'जवान' 2 जून 2023 को पर्दे पर दस्तक देगी। जानकारी के लिए बता दें कि 'जवान' फिल्म में विजय सेतुपति नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। वहीं, इस फिल्म के जरिए एटली अपने हिंदी निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट नयनतारा नजर आएंगी। साथ ही इसमें संजय दत्त के कैमियों की भी खबरें हैं।