जबर्दस्त मुकाबले में दीपिका ने शाहरुख को दी करारी मात?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकेले बढ़त बनाने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी के सामने अब निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ने कड़ी चुनौती पेश कर दी है। पिछले दिनों ट्रेलर रिलीज के साथ ही पेशवा बाजीराव और उनकी प्रेमिका की ऐतिहासिक कहानी का असर फिल्म ट्रेड की दुनिया में दिखा। आने वाले दिनों में रोहित की फिल्म को दर्शकों को आकर्षित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी...
अगले महीने की 18 तारीख को शाहरुख-काजोल स्टारर तथा रणबीर-दीपिका-प्रियंका स्टारर फिल्में रिलीज होने को तैयार हैं। 9 नवंबर को ट्रेलर और 18 नवंबर को गेरूआ गाना रिलीज करके रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पर जो बढ़त बनाई थी, वह 20 तारीख की शाम के बाद खत्म हो गई।
ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो ट्रेलर राउंड का मुकाबला संजय ने जीत लिया है क्योंकि उनकी फिल्म का ट्रेलर बहुत प्रभावी है। पेशवा बाजीराव और उनकी प्रेमिका मस्तानी की इस कहानी के भव्य दृश्यों ने सिनेमा के जानकारों से लेकर दर्शकों को आकर्षिक किया है।
बिल्कुल दम नहीं दिखा शाहरुख में
उल्लेखनीय है कि रोहित शेट्टी की फिल्म के ट्रेलर ने विशेष प्रभाव नहीं छोड़ा था। ट्रेलर में कहीं साफ नहीं है कि शाहरुख-काजोल फिल्म में क्या कर रहे हैं? इसी तरह शाहरुख-काजोल की मौजूदगी के बावजूद गेरूआ गाने की धमक अभी तक संगीत प्रेमियों के दिल में नहीं सुनाई दी है। जबकि भंसाली की फिल्म के मस्तानी और पिंगा गानों ने मौजूदगी दर्ज करा दी है।
सिनेमा के जानकारों से लेकर ज्यादातर दर्शकों की राय अब यही है कि शाहरुख-काजोल की फिल्म से बेहतर रणवीर-दीपिका-प्रियंका की त्रिकोणीय प्रेम कहानी का ट्रेलर है। जबकि रोहित शेट्टी की फिल्म का ट्रेलर और गाना आने के बाद ऐसा लग रहा था कि मामला एकतरफा रहेगा क्योंकि तब तक भंसाली की फिल्म का ट्रेलर आया था।
परंतु भंसाली की फिल्म का ट्रेलर आने के बाद स्थिति पलट गई है। वास्तव में भंसाली की फिल्म के ट्रेलर में जहां उनका भव्य अंदाज है, वहीं रोहित शेट्टी की फिल्म का ट्रेलर रूटीन किस्म का है।
इतनी बेकार कॉमेडी पर कैसे आए हंसी
भंसाली के यहां उनकी ट्रेडमार्क भव्यता के साथ नयापन मौजूद है। प्रेमी, दुश्मन, युद्ध, हंसी, आंसू, क्रोध उनकी फिल्म के ट्रेलर में नजर आते हैं। वहीं रोहित के ट्रेलर में साड़ियां और गाड़ियां उड़ रही हैं। जो कि उनकी आधा दर्जन फिल्मों में लोग देखते आए हैं। भंसाली की फिल्म की प्रेम कहानी जहां स्पष्ट है वहीं रोहित की फिल्म के ट्रेलर से आप यह नहीं समय पाते कि आखिर निर्देशक क्या कहना चाहता है।
रोमांस-ऐक्शन और कॉमेडी का ऐसा मिक्स ट्रेलर में हैं जो सिर्फ शाहरुख-काजोल की केमेस्ट्री पर टिका है। वहीं बोमन ईरानी और संजय मिश्रा के दृश्य में आपको फिल्म की कॉमेडी का स्तर मालूम पड़ जाता है जब बोमन कहते हैं, ‘शायद तू नहीं जानता कि मैं कौन हूं... किंग... किंग...’ और संजय जवाब देते हैं, ‘तो क्या मैं तेरा आधार कार्ड बनाऊं बे!’ ऐसी कॉमेडी पर कौन हंसेगा?
अब क्या करेंगे शाहरुख
इन फिल्मों के ट्रेलर के साथ संगीत की तुलना भी हो रही है। भंसाली ने अपनी फिल्म का संगीत भी तैयार किया है। ट्रेलर देख कर फिल्म का संगीत इसकी कहानी और किरदारों के अनुकूल लग रहा है।
उधर, गेरूआ यू-ट्यूब पर बड़ी संख्या दिखा रहा है तो सिर्फ इसलिए कि लोगों में शाहरुख-काजोल को संग देखने की जिज्ञासा है। परंतु क्या यह ठंडे ट्रेलर और ठंडे गाने के बाद 18 दिसंबर तक बरकरार रह पाएगी?
जानकारों का मानना है कि शाहरुख के प्रचार तंत्र द्वारा कभी खुशी कभी गम के सूरज हुआ मद्धम के साथ गेरूआ गाने की तुलना घातक सिद्ध हुई है। प्रीतम का संगीत जतिन-ललित के संगीत की मिठास का मुकाबला इस गीत में नहीं कर सका। ऐसे में अब सबकी नजरे इस बात पर है कि शाहरुख की फिल्म का अगला कौन सा गाना रिलीज होगा?
सलमान के फैन भी उतरे मैदान में
दो फिल्मों की लड़ाई के बीच में सलमान खान के फैन की कूद पड़े हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में शनिवार को सलमान के चाहने वालों ने शाहरुख की फिल्म के अभियान छेड़ दिया। जिसमें भंसाली की फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद सलमान के फैन यह कह कर शाहरुख के फैन्स को चिढ़ाने लगे कि वे लोग अब डर गए हैं। वैसे तो शाहरुख-सलमान अपने चाहने वालों से हमेशा अपील करते हैं कि झगड़ा न करें और अपशब्दों का इस्तेमाल न करें, लेकिन लोग नहीं मानें।
वैसे इस झगड़े की शुरुआत तब हुई जब सलमान की प्रेम रतन धन पायो के पहले वीकेंड के आए और पता चला कि फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। इसके बाद शाहरुख के फैन्स ने सलमान के लोगों को चिढ़ाने के लिए ट्विटर पर अभियान छेड़ा हैशटेग प्रे फॉर प्रेम रतन धन पायो (यानी प्रेम रतन धन पायो के लिए प्रार्थना करें)। इसके बाद सलमान के फैन मैदान में कूद पड़े और शाहरुख की आने वाली फिल्म के साथ इस सितारे के बारे में भी उल्टी-सीधी बातें करने लगे। जानकारों की मानें तो शाहरुख को अपनी रिलीज के दौरान दोहरी लड़ाई लड़नी पड़ेगी। एक तो सामने आ रही भंसाली की फिल्म से और दूसरी सलमान खान के फैन्स से।