सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deputy Inspector General of Pakistan Sindh Police Omar Shahid Hamid Royalty From Dhurandhar 2 Makers

पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स से की रॉयल्टी की मांग? रणवीर सिंह की फिल्म से खास है कनेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Mon, 23 Mar 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Pakistani Police Officer Demand  Royalty From Dhurandhar 2 Makers: इन दिनों सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ जमकर नोट छाप रही है, फिल्म ने चौथे दिन ही 400 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसी बीच एक पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर का बयान चर्चा में आ गया है, वह फिल्म ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स से रॉयल्टी की डिमांड कर रहे हैं। जानिए, क्यों? 

Deputy Inspector General of Pakistan Sindh Police Omar Shahid Hamid Royalty From Dhurandhar 2 Makers
फिल्म 'धुरंधर' को लेकर चर्चा में पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर का बयान - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की जितनी चर्चा भारत में है, उससे कहीं ज्यादा चर्चा पाकिस्तान में हो रही है। फिल्म चाहे वहां रिलीज न हुई हो लेकिन फिल्म को लेकर बज वहां भी बना हुआ। हाल ही में एक पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ पर बात की। एक पॉडकास्ट में फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी। साथ ही वह फिल्म के मेकर्स से रॉयल्टी भी मांगने की बात कहते हैं। दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर 2’ से इस पुलिस ऑफिसर का गहरा नाता है। 

Trending Videos


क्यों रॉयल्टी की मांग कर रहे हैं पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर? 
हाल ही में पाकिस्तान की सिंध पुलिस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल उमर शाहिद हामिद ने डिजीटॉक नाम के पॉडकास्ट पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर बात की। जब पॉडकास्ट होस्ट ने फिल्म के बारे में पूछा तो उमर शाहिद ने कहा, ‘हां, हम आपस में हंसते हुए बात कर रहे थे यह सब तो हमने ल्यारी में देखा है, इससे हम गुजरे हैं। बॉलीवुड अगर इस पर फिल्म बन रहा है तो हमें कुछ तो रॉयल्टी मिलनी चाहिए। लेकिन हमें तो कोई पैसे नहीं मिले हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Deputy Inspector General of Pakistan Sindh Police Omar Shahid Hamid Royalty From Dhurandhar 2 Makers
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म से क्या है कनेक्शन? 
बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ में पाकिस्तानी के ल्यारी का गैंग वॉर भी दिखाया गया है, जिसे रोकने का जिम्मा एसपी चौधरी असलम जिम्मा लेते हैं। उनके साथ एक पुलिस ऑफिसर भी होता है, जो चौधरी असलम को अपना मेंटर मानता है। फिल्म में यह किरदार ही उमर शाहिद हामिद से प्रेरित है। यही वजह है कि हाल ही में पाकिस्तान की सिंध पुलिस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल उमर शाहिद हामिद ने इस फिल्म को लेकर बातचीत की। पॉडकास्ट में ल्यारी गैंग के बारे में भी बड़ी जानकारी साझा की है।

ये खबर भी पढ़ें: विवाद में फंसी 'धुरंधर 2', गुरबानी के अपमान का लगा आरोप; महाराष्ट्र सिख संगठन की मांग- माफी मांगें मेकर्स

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी 

फिल्म 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। इसने रविवार को यानी रिलीज के चौथे दिन 114.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। रिलीज के बाद चौथे दिन यह फिल्म का सबसे ज्यादा कलेक्शन है। फिल्म ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 454.12 करोड़ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हो चुका है। यह 400 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। वहीं इसने वर्ल्डवाइड भी 691.32 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed