Desi Boyz 2: देसी बॉयज 2 में नहीं दिखेंगे अक्षय कुमार-जॉन अब्राहम? रेस में ये दो अभिनेता सबसे आगे
एक हालिया रिपोर्ट की मानें तो देसी बॉयज 2 में मुख्य भूमिकाओं के लिए वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ से संपर्क करने पर चर्चा चल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2011 में रिलीज हुई देसी बॉयज में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम नजर आए थे। रोहित धवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस फिल्म के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। इस बीच फिल्म को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के दूसरे भाग में अक्षय और जॉन मुख्य भूमिकाओं में नहीं दिखेंगे। एक हालिया रिपोर्ट की मानें तो देसी बॉयज 2 में मुख्य भूमिकाओं के लिए वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ से संपर्क करने पर चर्चा चल रही है। रिपोर्ट में अंदरूनी सूत्र के हवाले से बताया गया है कि सीक्वल में मूल शीर्षक को बरकरार रखते हुए नए अभिनेताओं के साथ एक पूरी तरह से अलग कहानी होगी।
सूत्र ने मुख्य अभिनेत्रियों के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया है कि अनन्या पांडे को वरुण की रोमांटिक पार्टनर के रूप में कास्ट किया जा सकता है, लेकिन दूसरी अभिनेत्री की कास्टिंग अभी भी विचाराधीन है। हालांकि, निर्माता, अभिनेताओं या उनकी टीमों की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
इससे पहले, यह बताया गया था कि आगामी फिल्म का मूल कहानी से कोई संबंध नहीं है। यह मूल फिल्म के साथ केवल शीर्षक साझा करते हुए एक पूरी तरह से अलग फिल्म होगी। मूल फिल्म में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में थे।
Shantanu Maheshwari: गंगूबाई काठियावाड़ी फेम अभिनेता का बैंक अकाउंट हुआ हैक, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द