फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   devdas song dola re dola is became number one song

ऐश्वर्या राय और माधुरी पर फिल्माया गीत 'डोला रे डोला' बना ब्रिटेन में डांस नंबर वन

Thu, 15 Nov 2018 02:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
devdas song dola re dola is became number one song
देवदास - फोटो : file photo

ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गीत डोला रे डोला को ब्रिटेन के ताजा सर्वे में बॉलीवुड के पचास डांस नंबरों में पहला स्थान मिला है। ब्रिटेन में हुए सर्वे में बॉलीवुड के पचास डांस नंबरों में बॉलीवुड गानों को टॉप 10 में जगह मिली है। जी हांए साल 2002 में संजय लीला भंसाली की प्रदर्शित फिल्म देवदास में डोला रे डोला फिल्माया गया था।

विज्ञापन


सरोज खान के कोरियाग्राफ किए गए इस गाने में माधुरी और ऐश्वर्या ने जबरदस्त डांस कर दर्शकों को मदहोश कर दिया था। इस सूची में 1960 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म मुगल.ए.आजम के गाने जब प्यार किया तो डरना क्या को दूसरा स्थान मिला है। यह गाना मधुबाला पर फिल्माया गया था। तीसरे नंबर पर 1988 में प्रदर्शित अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी वाली फिल्म तेजाब का गाना एक दो तीन है।
विज्ञापन


यह गाना माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था। ऋतिक रोशन की फिल्म कहो न प्यार है के गाने इक पल का जीना है को चौथे स्थान पर रखा है। वहीं देवानंद और वैजयंती माला की जोड़ी वाली फिल्म ज्वेल थीफ का गाना होठों पे ऐसी बात मैं दबा कर ले आई पांचवें स्थान पर है। धूम.3 का कमली गाना छठां स्थान मिला है। फिल्म कारवां का गाना पिया तू अब तो आजा सातवां स्थान मिला है। वहीं फिल्म खलनायक के गाने चोली के पीछे क्या है आठवें स्थान मिला है। फिल्म दिल से का चल छैंया छैंया को नवां स्थान मिला है। फिल्म शोले का मशहूर गाना महबूबा-महबूबा दसवां स्थान पाया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed