सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dharmendra Prayer Meet: Hema Malini Esha Deol and Ahana Host Gathering In Memory of He-Man In Delhi

Dharmendra: हेमा मालिनी ने दिल्ली में रखी धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा, गृह मंत्री अमित शाह सहित पहुंचे दिग्गज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 11 Dec 2025 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Dharmendra Prayer Meet: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया। 27 नवंबर को सनी देओल और बॉबी देओल ने पिता के लिए प्रार्थन सभा रखी। वहीं, हेमा मालिनी ने भी अलग प्रार्थना सभा उसी दिन अपने आवास पर रखी थी। आज गुरुवार को उन्होंने दूसरी प्रार्थना सभा दिल्ली में रखी है।

Dharmendra Prayer Meet: Hema Malini Esha Deol and Ahana Host Gathering In Memory of He-Man In Delhi
धर्मेंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता धर्मेंद्र की याद में दोनों बेटों सनी और बॉबी देओल ने उनकी याद में रखी प्रार्थना सभा में 'सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ' इवेंट का आयोजन किया। इसमें ही-मैन को म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया गया। हेमा मालिनी ने सादगी के साथ अपने आवास पर धर्मेंद्र के साथ प्रार्थना सभा रखी। इसके बाद बीते 08 दिसंबर को दिवंगत एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी मनाई गई। अब आज 11 दिसंबर को हेमा मालिनी ने दिल्ली में धर्मेंद्र के लिए प्रार्थना सभा आयोजित की है। 

Trending Videos


Dharmendra Prayer Meet: Hema Malini Esha Deol and Ahana Host Gathering In Memory of He-Man In Delhi
एशा देओल-हेमा मालिनी धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में - फोटो : एएनआई

हेमा मालिनी और एशा-अहाना देओल ने रखी प्रेयर मीट
हेमा मालिनी ने अपनी दोनों बेटियों एशा देओल और अहाना देओल के साथ धर्मेंद्र की याद में आज प्रार्थना सभा रखी है। इसका आयोजन डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में किया गया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dharmendra Prayer Meet: Hema Malini Esha Deol and Ahana Host Gathering In Memory of He-Man In Delhi
धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए एशा देओल - फोटो : एएनआई

एशा ने पुष्प अर्पित कर पिता को दी श्रद्धांजलि
एशा देओल और हेमा मालिनी ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रार्थना सभा में एशा देओल व्हाइट कलर के सूट में नजर आईं। पिता को खोने का गम उनके चेहरे पर साफ नजर आया। हेमा मालिनी ने भी अपने दिवंगत पति को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलाव एशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी भी पहुंचे।


दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में आयोजित प्रार्थना सभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, निर्मला सीतारमण, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, प्रह्लाद जोशी, हर्ष मल्होत्रा और सांसद बांसुरी स्वराज सहित कई नेता दिवंगत धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी गुरुवार को अभिनेता धर्मेंद्र की स्मृति में आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुईं। 04 बजे से शुरू हुई प्रार्थना सभा छह बजे तक चलेगी।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले- ' उनका जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान'
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी प्रार्थना सभा में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत एक्टर को याद करते हुए कहा, 'धर्मेंद्र जी के साथ मेरे अच्छे रिश्ते थे। उनका जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है, बॉलीवुड के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह सांसद भी रहे थे। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से, मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे'।
 

Dharmendra Prayer Meet: Hema Malini Esha Deol and Ahana Host Gathering In Memory of He-Man In Delhi
धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचे फैंस - फोटो : अमर उजाला

धर्मेंद्र की तस्वीरें लेकर प्रार्थना सभा में पहुंचे फैंस
दिल्ली में आयोजित प्रार्थना सभा में ही-मैन के फैंस भी उमड़े। दिल्ली के अलग-अलग एरिया से पहुंचे फैंस ने इस बात पर मायूसी भी जताई कि उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।

Dharmendra Prayer Meet: Hema Malini Esha Deol and Ahana Host Gathering In Memory of He-Man In Delhi
धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि
धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री-बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिवंगत एक्टर को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
 

एशा देओल ने शेयर कीं यादें
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी व एक्ट्रेस एशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें धर्मेंद्र से जुड़ी यादें शेयर की हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ESHA DHARMENDRA DEOL (@imeshadeol)




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed