सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 Enters Top 10 Highest Grossing Films of 2026 Worldwide Earn More Than 1600 Crore

‘धुरंधर 2’ के नाम नया रिकॉर्ड, दुनिया भर की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में एंट्री; वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ के पार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 09 Apr 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपने नाम एक नया कीर्तिमान बना लिया है। 2026 में जो फिल्में दुनिया भर में रिलीज हुईं, उनकी वर्ल्डवाइड कमाई की टॉप 10 लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ ने जगह बना ली है। जानिए, इस लिस्ट में कौन सी फिल्में शामिल हैं और इन फिल्मों ने कितना कमाया है।

Dhurandhar 2 Enters Top 10 Highest Grossing Films of 2026 Worldwide Earn More Than 1600 Crore
फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ छप्परफाड़ कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड भी इस फिल्म ने 1600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। साथ ही एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की टाॅप 10 लिस्ट में शामिल हो चुकी है। ये सभी फिल्में इस साल ही रिलीज हुई हैं। 

Trending Videos

वर्ल्डवाइड इन फिल्मों ने की थी सबसे ज्यादा कमाई 
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड 1,653 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। वहीं अब यह फिल्म वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है। टॉप 10 में इनसे जगह बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस लिस्ट में कई हॉलीवुड फिल्में शामिल हैं। जैसे ‘पेगासस 3’ ने वर्ल्डवाइड 5,333 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं हालिया रिलीज प्रोजेक्ट हेल मेरी ने भी अब तक वर्ल्डवाइड 4,050.00 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

Dhurandhar 2 Enters Top 10 Highest Grossing Films of 2026 Worldwide Earn More Than 1600 Crore
फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' में रयान गोसलिंग - फोटो : एक्स (ट्विटर)

ये हॉलीवुड फिल्में हैं टॉप 10 में शामिल 
‘द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी’ ने 3,580 करोड़ रुपये, ‘हॉपर्स’ ने 2,800 करोड़ रुपये और फिल्म ‘वूदरिंग हाइट्स’ ने 2,000 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। इसी लिस्ट में ‘ब्लेड्स ऑफ द गार्डियंस’ भी शामिल थी, इसने 1,750 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके अलावा ‘स्केयर आउट’ ने 1,760 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। वहीं पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म ‘स्क्रीम 7’ ने भी वर्ल्डवाइड 1,744 करोड़ रुपये कमाए थे। साथ ही फिल्म ‘गोट’ ने भी 1,535 करोड़ रुपये कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।  


 

इन फिल्मों को ‘धुरंधर 2’ ने पीछे छोड़ा 
वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ ने कई हॉलीवुड फिल्मों के कलेक्शन को पार किया है। इस लिस्ट में क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म ‘क्राइम 101’ शामिल है। वहीं ‘सेंड हेल्प’ और ‘द ड्रामा’ को भी ‘धुरंधर 2’ ने पीछे छोड़ा है। इन फिल्मों का कलेक्शन ‘धुरंधर 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन से काफी कम था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed